यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: मतदान से पहले जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम; एक्शन शुरू
Bihar News बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर से अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। इस बार अपराधियों के निशाने पर जेडीयू नेता सौरव कुमार रहा। शादी ...और पढ़ें

HighLights
- पटना में जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई
- दूसरे चरण के मतदान से पहले अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
एएनआई, पटना। Bihar Politics News Hindi: बिहार की राजधानी पटना में बुधवार रात जेडीयू नेता सौरव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दूसरे चरण के मतदान से पहले यह प्रशासन के लिए बहुत बड़ी घटना मानी जा रही है। गोली लगने के बाद सौरव कुमार को कंकड़बाग के उमा अस्पताल भेजा गया था जहां उनकी माौत हो गई।
पुलिस का बयान आया सामने
JDU नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या किए जाने पर मसौढ़ी के SDPO कन्हैया सिंह ने बताया कि सौरभ कुमार अपने दोस्तों के साथ एक रिसेप्शन में शामिल होने आए थे। लौटते वक्त अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी।
जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और मुनमुन कुमार नाम के एक और व्यक्ति को भी चोटें आईं।उन्हें कंकड़बाग उमा अस्पताल पहुंचाया गया, हालांकि, तब तक सौरभ कुमार की मृत्यु हो गई थी। हम मामले की जांच कर रहे हैं।
पटना में कब होगा मतदान (Patna Voting Date)
पटना के दोनों संसदीय क्षेत्र में 1 जून को मतदान होगा। पटना में पाटलीपुत्र और पटना साहिब में 1 जून को मतदान होगा। पाटलीपुत्र में आरजेडी से मीसा भारती और बीजेपी से राम कृपाल यादव मैदान में होंगे।