Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gopal Mandal: 'हमें ज्यादा समझाओ मत...', JDU के फायरब्रांड MLA ने मंच से अध्यक्ष को हड़काया

    Updated: Wed, 24 Jan 2024 02:41 PM (IST)

    JDU के फायरब्रांड नेता और विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। अब उन्होंने पार्टी के एक कार्यक्रम में बिहार जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को ह ...और पढ़ें

    'हमें ज्यादा समझाओ मत...', JDU के फायरब्रांड MLA ने मंच से अध्यक्ष को हड़काया
    'हमें ज्यादा समझाओ मत...', JDU के फायरब्रांड MLA ने मंच से अध्यक्ष को हड़काया

    डिजिटल डेस्क, पटना। Gopal Mandal जनता दल यूनाइटेड के चर्चित विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर मीडिया की सुर्खियों में आ गए हैं। भारत रत्न कर्पूरी ठाकर की जन्मशताब्दी के अवसर पर आयोजित रैली में गोपाल मंडल ने प्रधानमंत्री और राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया। इसी दौरान बिहार जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उनको रोकने की कोशिश की, जिसपर वह तिलमिला उठे और यहां तक दिया- "हमें समझाइए मत, हम बहुत समझदार हैं"।

    दरअसल, पटना के वेटेनरी कॉलेज ग्राउंड में जनता दल यूनाइटेड कर्पूरी ठाकुर की जन्मशताब्दी (Karpoori Thakur Jayanti) पर बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया। इस प्रोग्राम में जदयू के फायरब्रांड लीडर गोपाल मंडल भी पहुंचे और उन्होंने जोरदार भाषण दिया। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा और यह भी कह दिया कि राम मंदिर का निर्माण पूरा नहीं हुआ है और पहले ही गलत तरीके से प्राण प्रतिष्ठा कर दी गई।

    'हम लोगों का कोई लीडर नहीं'

    गोपाल मंडल ने मंच से हजारों लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "हम लोगों का कोई लीडर नहीं है। हम बिहार के कोने-कोने में जाएंगे और सभी लोगों को जगाने का काम करेंगे। हम ये स्थिति बना देंगे कि लोकसभा की 40 सीटें जीतेंगे।"

    इसके बाद उन्होंने राम मंदिर का जिक्र किया। गोपाल मंडल ने कहा, "मैं एक बात कह देना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री (PM Modi) ने जो राम की स्थापना की, वो गलत तरीके से की। मकान पूरा नहीं हुआ है। मंदिर पूरा नहीं हुआ है... और उन्होंने अकेले बैठकर स्थापना कर दी।"

    खबरें और भी

    भाषण देने से रोका तो मंच पर ही भड़क उठे गोपाल मंडल

    जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि जब भी प्राण प्रतिष्ठा या किसी प्रकार की पूजा होती है, तो पति-पत्नी दोनों बैठते हैं। उन्होंने अकेले बैठकर चुनौती देने का काम किया है। उनका (मंदिर निर्माण में) कोई योगदान नहीं है। ये सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया और सभी संतों ने चंदा करके सबकुछ किया। मंडल के इतना कहते ही जदयू अध्यक्ष आए और उन्हें भाषण देने से रोकना चाहा, जिसके बाद गोपाल मंडल भड़क गए।

    जदयू विधायक गोपाल मंडल ने जदयू प्रदेश अध्यक्ष को हड़काते हुए यह कह दिया कि हम समझाने की जरूरत नहीं है और हम बहुत समझदार हैं। ऐसे ही पांच हजार लोगों को नहीं लाए हैं। गोपाल मंडल को भी बोल लेने दीजिए। हम ही अति पिछड़ा की आवाज बुलंद किए थे।

    ये भी पढ़ें- 'इसे कहते हैं मोदी की गारंटी', Karpoori Thakur को भारत रत्न मिलने पर बिहार के नेता गदगद; JDU ने नीतीश को दिया क्रेडिट

    ये भी पढे़ं- Nitish Kumar को लेकर अटकलबाजी तेज, कांग्रेस का भी आया रिएक्शन; अखिलेश बोले- सभी साथियों को...