Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: '...श्रीराम नहीं हो सकते खुश', JDU नेता का BJP पर तीखा हमला; माता सीता की दिलाई याद

    By BHUWANESHWAR VATSYAYANEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Mon, 18 Dec 2023 03:23 PM (GMT+05:30)

    जदयू नेता राजीव रंजन ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी ने शुरू से ही माता सीता की अनदेखी की है। राजीव रंजन ने कहा कि राम नाम क ...और पढ़ें

    '...श्रीराम नहीं हो सकते खुश', JDU नेता का BJP पर तीखा हमला; माता सीता की दिलाई याद
    '...श्रीराम नहीं हो सकते खुश', JDU नेता का BJP पर तीखा हमला; माता सीता की दिलाई याद

    राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन ने रविवार को यह कहा कि भाजपा यह जाने कि माता सीता जन्मस्थान के पुनरोद्धार किए बिना खुश नहीं हो सकते श्री राम। राम नाम की माला जपने वाले भाजपा के लोग माता सीता का नाम लेने से भी कतराते हैं।

    राजीव रंजन ने कहा कि हकीकत तो यह है कि देश में माता सीता का नाम प्रभु भगवान श्रीराम के पहले लिया जाता है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि यदि भाजपा की प्रभु श्रीराम में सच्ची आस्था होती तो वह राम मंदिर के पहले जानकी मंदिर का निर्माण कार्य आरंभ करते।

    जदयू नेता ने कहा कि यहां कोई विवाद भी नहीं था। सरकार व जनता आगे बढ़कर इसका समर्थन करती। अगर राम मंदिर की तर्ज पर जानकी मंदिर में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अगर सहयोग नहीं करती है तो यह साबित हो जाएगा कि भगवान राम उनके लिए सिर्फ एक राजनीतिक अस्त्र हैं। इसका इस्तेमाल वह अपनी राजनीति चमकाने के लिए करती रही है।

    रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

    आपको बता दें कि सनातनीयों के पांच शताब्दी के संघर्ष के बाद एक बार फिर भगवान श्रीराम अपनी जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर में विराजने जा रहे हैं। इसके लिए आगामी 22 जनवरी का शुभ मुहूर्त सुनिश्चित हुआ है। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी भाग लेंगे। दिन में 11 से 12 बजे तक मंदिरों में सामूहिक आरती एवं 12 से 1:00 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जीवंत प्रसारण दिखाया जाएगा। साथ ही भजन कीर्तन, श्रीराम, जय राम, जय-जय राम का सामूहिक जाप होगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar होंगे इंडी गठबंधन के नेता? Tejashwi Yadav ने क्षेत्रीय दलों के बहाने कांग्रेस को दिया बड़ा संदेश

    ये भी पढ़ें- 'नीतीश का समय गया, केजरीवाल अज्ञातवास में जा रहे', BJP सांसद ने इंडी गठबंधन की बैठक पर निकाली भड़ास