Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'राजद के शासनकाल में सबसे अधिक प्रताड़ित...' , जेडीयू नेता के बयान से मच सकता है सियासी घमासान

    Updated: Fri, 12 Jul 2024 10:37 PM (GMT+05:30)

    Bihar News जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने शुक्रवार को कहा कि राजद के शासनकाल में सबसे अधिक प्रताड़ित हुआ अतिपिछड़ा समाज। इस समाज को नीतीश रा ...और पढ़ें

    आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (जागरण फोटो)
    आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. जेडीयू प्रवक्ता ने लालू यादव पर साधा निशाना
    2. अति पिछड़ा समाज को लेकर लालू यादव को घेरा
    3. जेडीयू नेता ने नीतीश कुमार के काम गिनवाए

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News: जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने शुक्रवार को कहा कि राजद के शासनकाल में सबसे अधिक प्रताड़ित हुआ अतिपिछड़ा समाज। इस समाज को नीतीश राज में सम्मान मिला।

    राजीव रंजन ने कहा कि राजद के शासनकाल में सबसे अधिक हत्याएं अति पिछड़ा समाज के लोगों की हुई। इस वजह से सर्वाधिक पलायन इसी वर्ग के लोगों ने मजबूरी में किया।

    हकीकत यह है कि उस समय अति पिछड़ा समाज की स्थिति बंधुआ मजदूर जैसी थी। उन्हें न तो कानून का संरक्षण प्राप्त था और न ही सरकार उनकी सुध लेती थी।

    जाति पूछकर दिन-दहाड़े लोगों को गोली मार दिया जाता था। छोटे-छोटे काम धंधा में लगे लोगाें को रंगदारी टैक्स के लिए मजबूर किया जाता था। यहां तक कि किसानों की खडी फसल को जला दिया जाता था। वहीं नीतीश कुमार के शासनकाल में जब अति पिछड़ा समाज को उनका वाजिब अधिकार मिल रहा तो राजद नेताओं के सीने पर सांप लोट रहा।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Politics: 'विशेष राज्य का दर्जा देने में कोई समस्या है तो फिर हमें...', संजय झा ने केंद्र से कर दी ये डिमांड

    Bihar Politics: कार्यालय छिनते ही पशुपति पारस ने उठाया बड़ा कदम, अब क्या करेंगे चिराग पासवान? सियासत तेज