Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'नीतीश सरकार को जंगलराज के युवराज से नसीहत की जरूरत नहीं', तेजस्वी यादव पर JDU का जोरदार हमला

    Updated: Tue, 30 Jul 2024 09:37 PM (IST)

    नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने एक बार फिर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि नीती ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार की पार्टी ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला
    नीतीश कुमार की पार्टी ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला

    HighLights

    1. नीतीश सरकार को जंगलराज के युवराज से नसीहत की जरूरत नहीं : उमेश
    2. उमेश कुशवाहा ने कहा कि असमाजिक तत्व अब किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाते हैं
    3. उमेश कुशवाहा बोले- अपराधियों को पहले के समय में सरकार का संरक्षण प्राप्त था

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics News Hindi जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को कहा कि नीतीश कुमार की सरकार को विधि-व्यवस्था के मसले पर जंगलराज के युवराज तेजस्वी यादव से नसीहत की आवश्यकता नहीं है। बिहार में सुशासन का राज है, इस सच से किसी को इनकार नहीं हो सकता।

    जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बगैर किसी आधार के एक्स हैंडल पर आपराधिक आंकड़े जारी कर लोगों को गुमराह करने में तेजस्वी यादव कभी सफल नहीं होंगे। लालू-राबड़ी शासन काल में सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोग संगठित अपराध को बढ़ावा देते थे।

    उन्होंने कहा कि अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त था। तेजस्वी यादव कभी अपने माता-पिता के शासनकाल का आपराधिक बुलेटिन जारी करने की हिम्मत जुटाएं।

    जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वहीं नीतीश कुमार के शासनकाल में कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं। आपराधिक घटनाओं में शामिल असमाजिक तत्व अब किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाते हैं।

    विपक्ष का जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं : लेशी

    खाद्य आपूर्ति मंत्री लेशी सिंह ने मंगलवार को कहा कि विपक्ष को जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तो पूरे मानसून सत्र से गायब रहे। जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्हाेंने यह बात कही।

    अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान भी इस मौके पर मौजूद थे। लेशी सिंह ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट में जब सुनवाई होगी तो राज्य सरकार पूरी मजबूती के साथ अपना पक्ष रखेगी।

    अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा कि अपराध के विषय पर उपदेश देने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव काे अपने माता-पिता के कार्यकाल को याद कर लेना चाहिए। राजद के शासनकाल में लोग सूरज ढलने के बाद घर से ही नहीं निकलते थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार कानून की सरकार को स्थापित किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-

    बिहार BJP चीफ बनते ही दिलीप जायसवाल ने मंत्रियों को सौंपा नया काम, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की भी लगाई ड्यूटी

    आरक्षण के मुद्दे पर RJD फिर मुखर, नीतीश कुमार की JDU और चिराग पासवान को दे दी नसीहत