Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार BJP चीफ बनते ही दिलीप जायसवाल ने मंत्रियों को सौंपा नया काम, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की भी लगाई ड्यूटी

    Updated: Tue, 30 Jul 2024 07:22 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) ने पद संभालते ही एक बड़ा काम कर दिया है। उन्होंने मंत्रियों की अब एक अलग ...और पढ़ें

    भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल। फोटो- जागरण
    भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. 15 में से 13 मंत्री पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जनता की शिकायत व समस्या सुनेंगे
    2. दोनों उप मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर जन-सुनवाई के लिए रहेंगे उपस्थित
    3. सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मंत्रियों को सुननी होगी जनता की शिकायत

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics News Hindi जन-सहयोग कार्यक्रम में भाजपा कोटे के मंत्रियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) का यह पहला निर्णय है।

    स्वयं दिलीप बुधवार को प्रदेश कार्यालय में जनता की शिकायतों-समस्याओं से अवगत होंगे। राज्य सरकार में उनके पास भूमि व राजस्व विभाग का दायित्व है। इस कार्यक्रम की शुरुआत एक अगस्त से होगी। पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक यानी कुल तीन घंटे तक इसका संचालन होगा।

    जन-सुनवाई कार्यक्रम का उद्देश्य जनता और सरकार के बीच संगठन को सेतु सिद्ध करने का है। शिकायतों व समस्याओं का समाधान हो जाने के बाद जनता के बीच संगठन और सरकार की अच्छी छवि बनेगी, जो आसन्न चुनाव में भाजपा के लिए लाभप्रद होगा।

    नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व वाली सरकार में अभी भाजपा कोटे से 15 मंत्री हैं। रविवार को जन-सहयोग कार्यक्रम नहीं होगा। शेष छह दिन में दो दिन (मंगलवार व शुक्रवार) उप मुख्यमंत्रियों के लिए निर्धारित हो गए।

    बचे चार दिनों में तीन दिन (सोमवार, बुधवार व गुरुवार) तीन-तीन मंत्री जनता से संवाद के लिए उपस्थित रहेंगे। शनिवार को सर्वाधिक चार मंत्रियों की सेवा मिलेगी। कार्यक्रम के समन्वय का दायित्व अक्षय कुमार को सौंपा गया है।

    सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को मिली ये सहूलियत

    निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) भाजपा के प्रदेश कार्यालय के बजाय अपने सरकारी आवास पर जनता के लिए मंगलवार को उपलब्ध होंगे।

    उप मुख्यमंत्री होने के कारण उन्हें यह सहूलियत मिली है। यह सहूलियत उनके समकक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) को भी दी गई है। वे भी अपने सरकारी आवास पर ही जनता से रू-ब-रू होंगे।

    उनके लिए शुक्रवार की तिथि निर्धारित की गई है। रेणु देवी भी कभी उप मुख्यमंत्री हुआ करती थीं। अब मंत्री हैं। इसलिए उन्हें सम्राट और सिन्हा समतुल्य सहूलियत नहीं मिली। उन्हें प्रदेश कार्यालय में उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

    जन-सुनवाई कार्यक्रम

    दिन स्थान मंत्री
    सोमवार भाजपा प्रदेश कार्यालय मंगल पाण्डेय, केदार गुप्ता, कृष्णनंदन पासवान
    मंगलवार 11, एम स्टैंड रोड सम्राट चौधरी
    बुधवार भाजपा प्रदेश कार्यालय रेणु देवी, नीतीश मिश्रा, दिलीप जायसवाल
    गुरुवार भाजपा प्रदेश कार्यालय नितिन नवीन, संतोष सिंह, सुरेंद्र मेहता
    शुक्रवार 03 स्टैंड रोड विजय कुमार सिन्हा
    शनिवार भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रेम कुमार, नीरज कुमार बब्लू, जनक राम, हरि सहनी

    यह भी पढ़ें-

    दिलीप जायसवाल ने संभाला भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष का दायित्‍व, पार्टी नेताओं ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया अभिनंदन

    'राबड़ी देवी का आशीर्वाद मुझे लग गया', दिलीप जायसवाल का चौंकाने वाला बयान, बताया 3 दिन पुराना वाकया

    खबरें और भी