Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dilip Jaiswal: 'राबड़ी देवी का आशीर्वाद मुझे लग गया', दिलीप जायसवाल का चौंकाने वाला बयान, बताया 3 दिन पुराना वाकया

    Updated: Fri, 26 Jul 2024 08:57 PM (IST)

    Bihar Politics दिलीप जायसवाल बिहार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। जेपी नड्डा ने इसकी घोषणा की। दिलीप जायसवाल बिहार सरकार में भूमि और राजस्व ...और पढ़ें

    दिलीप जायसवाल और राबड़ी देवी (जागरण फोटो)
    दिलीप जायसवाल और राबड़ी देवी (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. दिलीप जायसवाल बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए
    2. दिलीप जायसवाल ने कहा कि राबड़ी देवी की बात मुझे लग गई
    3. दिलीप जायसवाल ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की भी तारीफ की

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Today: भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शुक्रवार को विधान परिषद के सभी सदस्यों ने मेज थपथपाकर दिलीप जायसवाल को बधाई दी। दिलीप जायसवाल ने भी सभी नेताओं का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने विधान परिषद में तीन दिन पुराना वाकया भी सुनाया।

    राबड़ी देवी का आशीर्वाद मुझे लग गया: दिलीप जायसवाल

    दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि तीन पहले मैं विपक्ष का नेता बनाए जाने पर राबड़ी देवी को बधाई देने गया था।

    उन्होंने आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया था। कभी-कभी बातें लग जाती हैं। मैं उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा समेत सभी लोगों के प्रति आभार जताता हूं।

    अवधेश नारायण सिंह ने की दिलीप जायसवाल की तारीफ

    इसके पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि दिलीप जायसवाल विधान परिषद के सदस्य हैं। उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने की बधाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राबड़ी देवी और सम्राट चौधरी जैसे नेताओं के जरिए इस सदन को कई बार ऐसा गौरव मिला है। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, संजय मयूख, सुनिल कुमार सिंह आदि ने भी उन्हें बधाई दी।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Vidhan Sabha: बिहार विधानसभा में विपक्ष ने सारी सीमाओं को किया पार, बुरी तरह भड़के अध्यक्ष नंद किशोर यादव

    RJD MLC सुनील सिंह की सदस्यता रद्द, नीतीश कुमार की मिमिक्री करने पर हुई कार्रवाई