यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: ' 5 लोग मुंह लपलपाए हुए है...', अब जीतन राम मांझी क्यों हो गए नाराज? कहा- खाली एक-दूसरे से लड़ रहा
Bihar News बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के नेता जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से इंडी गठबंधन के खिलाफ हमला बोला है। जीतन राम मांझी ने कहा है ...और पढ़ें

HighLights
- जीतन राम मांझी ने महागठबंधन और इंडी गठबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
- जीतन राम मांझी ने कहा कि घमंडिया गठबंधन में 5 लोग मुंह लपलपाए हुए हैं।
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News Hindi: बिहार की सियासत की चर्चा इन दिनों पूरे देश में हो रही है। नेताओं की बयानबाजी भी तेज हो गई है। इस बीच हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा(HAM) के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इंडिया गठबंधन के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। जीतन राम मांझी ने इंडिया गठबंधन को फिर से घमंडिया गठबंधन बता दिया है।
घमंडिया गठबंधन की मंशा ही खराब है: जीतन राम मांझी
जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने कहा है कि घमंडिया गठबंधन के बारे में हम पहले दिन से कह रहे थे कि इनकी मंशा खराब है। उनकी मंशा यह नहीं है कि बेरोजगारी और महंगाई खत्म हो। वे लोग स्वार्थ में एक दूसरे की टांग खींच रहे हैं। अभी तक सीट बंटवारा नहीं कर पाए हैं। वहीं हमारा एनडीए देखिए- एक नंबर वेल एंड एडवांस्ड है। सीट बंटवारा से लेकर हर चीज क्लियर हो गया है।
PM बनने के लिए 5 लोग मुंह लपलपाए हुए हैं: जीतन राम मांझी
जीतन राम मांझी ने कहा कि घमंडिया गठबंधन के लोगों को सिर्फ टेंशन इस बात की है कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा, इसके लिए 5 लोग मुंह लपलपाए हुए हैं। घमंडिया गठबंधन में तो पार्टी एक दूसरे से भिड़ रहे हैं। कांग्रेस-आरजेडी से भिड़ रही है तो सीपीआई वाला सीपीएम से भिड़ रहा है। उन लोगों का कोई भविष्य नहीं है, वे लोग टूट गए हैं।
यह भी पढ़ें