Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: बिहार के दो और दिग्गजों के लिए 'भारत रत्न' की मांग... जीतन राम मांझी ने कर दी PM Modi से डिमांड

    By Jagran News Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Wed, 24 Jan 2024 01:48 PM (IST)

    Bharat Ratna Karpoori Thakur बिहार के पूव मुख्यमंत्री और दिवंगत महान समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद इस पर सियासी प्रतिक ...और पढ़ें

    जीतन राम मांझी ने बिहार के दो दिग्गजों के लिए की भारत रत्न की मांग (जागरण)
    जीतन राम मांझी ने बिहार के दो दिग्गजों के लिए की भारत रत्न की मांग (जागरण)

    HighLights

    1. बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने दो और शख्शियत के लिए भारत रत्न की मांग कर दी है।
    2. जीतन राम मांझी ने कहा है कि मोदी जी जो गारंटी देते हैं, उसे जरूर पूरा करते हैं।

     एएनआई, पटना। Bihar Political News Hindi: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। इस मामले पर जहां अलग-अलग पार्टियों से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, वहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने अलग ही डिमांड कर दी है। जीतन राम मांझी ने बिहार के दो दिग्गजों को भारत रत्न देने की मांग कर दी है।

    जीतन राम मांझी ने बिहार के दो दिग्गजों के लिए की भारत रत्न की मांग

    जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने कहा कि पीएम मोदी जो गारंटी देते हैं वह उसे निभाते हैं। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न  देने की घोषणा कर केवल उनका सम्मान नहीं बढ़ाया है बल्कि सभी पिछड़ी जातियों और जनजातियों का सम्मान बढ़ाया है।

    अब हम चाहते हैं कि बिहार के माउंटेन मैन कहे जाने वाले दशरथ मांझी को भी भारत रत्न का सम्मान मिले। दशरथ मांझी ने समाज दबे कुचले लोगों के लिए बहुत कुछ किया है। इसके अलावा उन्होंने बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह के लिए भी भारत रत्न का सम्मान देने की मांग कर दी।

    जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी की जमकर कर दी तारीफ

    जीतन राम मांझी ने कहा कि भारत सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करके केवल उनका सम्मान नहीं बढ़ाया है बल्कि सभी पिछड़ी जातियों और जनजातियों का सम्मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी बात के लिए जाने जाते हैं। कहा जा रहा था की मोदी है तो मुमकिन है आज ये बात साबित हो गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें

    सामाजिक न्याय के लिए समर्पित कर्पूरी ठाकुर, करोड़ों देशवासियों के दिल और दिमाग में आज भी जीवित हैं जननायक

    Bharat Ratna: अब तक 49 हस्तियों को मिला है भारत रत्न, बिहार के चार लोगों को मिला है यह सर्वोच्‍च सम्मान