Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'नीतीश का काम बोलता है...', शराबबंदी पर खूब अंडबंड सुनाते थे 'नेताजी', सरकार के साथ अब बदल गए सुर

    By subhash kumar Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Wed, 31 Jan 2024 05:48 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार में पाला बदलने के बाद पक्ष और विपक्ष के बीच बयानों का सिलसिला जारी है। अब जीतन राम मांझी के बेटे और नीतीश सरकार में मंत्री डॉ. सं ...और पढ़ें

    हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह कैबिनेट मंत्री डॉ. संतोष कुमार ​सुमन
    हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह कैबिनेट मंत्री डॉ. संतोष कुमार ​सुमन

    HighLights

    1. मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने दैनिक जागरण से की विशेष बातचीत
    2. लॉ एंड ऑर्डर की होगी प्राथमिकता, तेजी से होगा बिहार का विकास
    3. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यक्षमता पर व्यक्तिगत सवाल नहीं किया

    सुभाष कुमार, गया। Bihar Political News In Hindi बिहार में नई सरकार बनने के बाद लोगों की विभिन्न प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वहीं, नई सरकार में शामिल हुए मंत्रियों ने भी बिहार के चहुंमुखी विकास की बात कही है।

    एनडीए सरकार बनने के बाद हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह कैबिनेट मंत्री डॉ. संतोष कुमार ​सुमन (Santosh Kumar Suman) ने खुशी जाहिर करते हुए कहा ​है कि जिला सहित राज्य के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं की जाएगी।

    उन्होंने कहा है कि राज्य के गरीबों के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं का सुचारू रूप से क्रियान्वयन होगा। साथ ही उन्हें मिलने वाली सुविधाओं का स्वयं मंत्री अनुश्रवण भी करेंगे ताकि कहीं कोई कमी नहीं हो। ये बातें उन्होंने दैनिक जागरण संवाददाता से अपनी विशेष बातचीत में कहीं।

    एनडीए गठबंधन बिहार के गौरव का गठबंधन

    सरकार में रहने के दौरान उनकी प्राथमिकताएं हैं। इन प्राथमिकताओं का हर स्तर पर पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन बिहार के गौरव का गठबंधन है। अब एनडीए गठबंधन के आने के बाद राज्य में डबल इंजन की सरकार है।

    खबरें और भी

    साथ ही केंद्र की डबल इंजन सरकार से राज्य सरकार के क्रियाकलापों को काफी मजबूती मिलेगी। इससे विकास के कार्यक्रमों को गति प्रदान करने में काफी सहायता ​मिलेगी। नीतिगत फैसले लेकर समाज के हर तबके को सरकार की योजनाओं का पूर्ण लाभ मिलेगा।​

    उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यक्षमता पर कभी भी व्यक्तिगत रूप से उन्होंने सवाल नहीं उठाया है। उनकी कार्यक्षमता में पार्टी और लोगों का पूरा विश्वास है।

    महागठबंधन में मुख्यमंत्री काफी दबाव में थे। इसका काफी नकारात्मक असर पड़ा है। लेकिन अब मुख्यमंत्री की दिशा-निर्देश का अक्षरश: पालन होगा।

    ला एंड ऑर्डर की होगी प्राथमिकता

    बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि राज्य तथा जिला में ला एंड ऑर्डर प्राथमिकता होगी। बिहार को आगे ले जाने संबंधी सभी बातों को प्राथमिकता से लिया जाएगा। बिहार राज्य तेजी से विकास की ओर जाएगी। सभी जिलावासियों का आभार प्रकट करते हुए शुभकामनाएं दी है।

    उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास के बदौलत वह यहां तक पहुंच सकें हैं। यह विश्वास हमेशा कायम रहे ऐसा उन्हें विश्वास है। बिहार के गरीबों की आवाज को राज्य तक पहुंचाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें-

    'लालू-नीतीश-भाजपा बस दो साल में...', Prashant Kishor का बड़ा एलान, क्या बिहार में फिर हो जाएगा 'खेला'?

    Bihar Politics: 'नीतीश खुद चलकर लालू के पास आए थे...', RJD नेता ने खोल दी अंदर की बातें; क्या CM देंगे जवाब?