Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार को मिला नया चीफ जस्टिस, केंद्र सरकार ने जस्टिस मीनाक्षी राय की नियुक्ति को दी मंजूरी  

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 11:35 PM (IST)

    केंद्र सरकार ने जस्टिस मीनाक्षी मदन राय को पटना हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। वह वर्तमान मुख्य न्यायाधीश के सेवानिवृत् ...और पढ़ें

    जस्टिस मीनाक्षी मदन राय। फाइल फोटो

    जस्टिस मीनाक्षी मदन राय। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, पटना। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की सिफारिश के बाद जस्टिस मीनाक्षी मदन राय को पटना हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी। वह चार जून को वर्तमान मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू की सेवानिवृत्ति के बाद पदभार ग्रहण करेंगी।

    वह सिक्किम हाई कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त होने वाली सिक्किम की पहली महिला हैं और वर्तमान में वह इसी पद पर हैं। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने 22 मई को उनके नाम की सिफारिश की थी।

    अर्जुन राम मेघवाल ने दी जानकारी 

    केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने एक पोस्ट में कहा, भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए और प्रधान न्यायाधीश से परामर्श के बाद राष्ट्रपति ने सिक्किम हाई कोर्ट की न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय को पटना हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया।

    12 जुलाई, 1964 को जन्मीं जस्टिस मीनाक्षी मदन राय ने गंगटोक और कुर्सियोंग में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और उसके बाद सिक्किम सरकार द्वारा दी गई मेरिट छात्रवृत्ति पर दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कालेज से राजनीति विज्ञान (आनर्स) में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

    बाद में उन्होंने 1989 में दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर से एलएलबी की डिग्री हासिल की। न्यायधीश बनने से पहले वे 1990 में दिल्ली बार एसोसिएशन में पंजीकृत हुईं और एक एडवोकेट आन रिकार्ड के अधीन दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकालत की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- राबड़ी बंगला विवाद: तेजप्रताप यादव की CM सम्राट को नसीहत, AI फोटो शेयर कर कहा- हमारी माता श्री सम्मान का विषय

    यह भी पढ़ें- बिहार में बंद चीनी मिलों के मिलेगा नया जीवन, सरकार ने पूणे के वसंतदादा शुगर संस्थान के साथ किया MOU