Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राबड़ी बंगला विवाद: तेजप्रताप यादव की CM सम्राट को नसीहत, AI फोटो शेयर कर कहा- हमारी माता श्री सम्मान का विषय

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 11:17 PM (IST)

    बिहार में राबड़ी देवी के सरकारी बंगले को लेकर विवाद गहरा गया है, जिस पर तेजप्रताप यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को संयमित भाषा का प्रयोग करने की नस ...और पढ़ें

    तेजप्रताप की मुख्यमंत्री को नसीहत। फाइल फोटो

    तेजप्रताप की मुख्यमंत्री को नसीहत। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के सरकारी बंगला को लेकर विवाद काफी गहरा गया है। इस बीच राबड़ी के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने सम्राट और राबड़ी की AI जनरेटेड फोटो शेयर करते हुए मुख्यमंत्री को नसीहत दी है।

    तेजप्रताप यादव ने सम्राट चौधरी को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा, "मैं यही कहना चाहता हूं कि राज्य के नेताओं को विशेषकर मुख्यमंत्री और वरिष्ठ पदों पर बैठे लोगों को, हमेशा संयमित और मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए। किसी भी व्यक्ति पर टिप्पणी करते समय उसकी उम्र, सम्मान और सामाजिक गरिमा का ध्यान रखना आवश्यक है।"

    तेजप्रताप यादव आगे लिखते हैं, "हमारी माता श्री हमारे लिए सम्मान का विषय हैं। इसलिए किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत टिप्पणी उचित नहीं मानी जा सकती। लोकतंत्र में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन संवाद हमेशा शालीन और सम्मानजनक होना चाहिए। मर्यादित भाषा और आपसी सम्मान ही राजनीति की सबसे बड़ी पहचान है।"

    सम्राट चौधरी का बयान

    राबड़ी देवी ने सरकारी बंगला आवास खाली करने से इंकार किया है। इस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने का तीखा बयान सामने आया है। उन्‍होंने कहा कि सरकारी बंगला किसी की निजी संपत्ति नहीं है। मंगलवार को शेखपुरा में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बिना किसी का नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधा।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं की पूरी राजनीति सरकारी आवास बचाने तक सीमित हो गई है, जबकि सरकार का दायित्व जनता की सेवा करना है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों को सिर्फ अपने घर की चिंता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि "बेटे को अलग घर चाहिए, माता जी को अलग घर चाहिए और जनता को छोड़ दिया गया है।"

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 'घर तो खाली करना पड़ेगा, कोई माई का लाल नहीं है जो सरकारी घर खाली नहीं करेगा. यहां लोकतंत्र है, राजतंत्र नहीं"

    क्या है विवाद?

    पूर्व मुख्यमंत्री व बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को पिछले वर्ष ही 10 सर्कुलर रोड का बंगला खाली कराने का पत्र भवन निर्माण विभाग ने भेजा था।

    यह पत्र 15 दिसंबर 2025 को भेजा गया था। भवन निर्माण विभाग के पत्र में उन्हें यह कहा गया था कि एक माह के अंदर वह 10 सर्कुलर रोड आवास को खाली कर दें।

    भवन निर्माण विभाग के पत्र में इस तर्क को रखा गया था कि 25 नवंबर 2025 को विभाग ने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के लिए 39 हार्डिंग रोड का आवास कर्णांकित किया है।

    17 अप्रैल को भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को फिर रिमाइंडर भेज दिया। उन्हें यह नहीं कहा गया कि कितने दिनों के भीतर आवास खाली करना है। बल्कि उनसे यह अनुरोध किया गया कि 10 सर्कुलर रोड आवास को शीघ्र खाली कर दें।

    इसके बाद 29 मई को तीसरी बार नोटिस भेजकर भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव सह भू संपदा अधिकारी ने सूचित किया कि 10 सर्कुलर रोड आवास मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर दिया गया है। इसलिए इसे खाली कर दें।

    यह भी पढ़ें- राबड़ी आवास पर बयान देते हुए ये क्या बोल गए PK, कहा- बिहार की जनता सवाल करेगी

    यह भी पढ़ें- राबड़ी देवी के चैलेंज पर CM सम्राट का अटैक; नीतीश का नाम लेकर बोले- कुछ लोग अपनी बपौती समझते