विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kal Ka Mausam 1 August: कटिहार समेत 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगे झोंकेदार हवाएं

Published: Fri, 31 Jul 2026 05:22 PM (IST)

बिहार में मानसून की रफ्तार तेज हो गई है, मौसम विभाग ने 1 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

AI Generated Image

AI Generated Image

HighLights

  1. 1 अगस्त को बिहार में भारी बारिश, वज्रपात का अलर्ट।

  2. कटिहार समेत 6 जिलों में विशेष रूप से भारी बारिश की संभावना।

  3. 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में मानसून की रफ्तार एक बार फिर जोर पकड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई है। इसी बीच विभाग ने 1 अगस्त के लिए बुलेटिन जारी करते हुए राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक, 1 अगस्त को राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां तेज रहेंगी, जिसके लिए मौसम संबंधी येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन हिस्सों के ज्यादातर इलाकों में बारिश होगी।

वहीं, मौसम विभाग खास तौर पर अररिया, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, कटिहार, सिवान और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। इसके अलावा, उत्तर और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई जिलों में गर्जन के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। साथ ही 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

राजधानी सहित उसके आसपास इलाकों में भी 1 अगस्त को बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय में बादल छाए रहेंगे।

कई जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं बिहार में अगले 2-3 दिनों तक राज्य के अधिकतम तापमान (30°C से 34°C) में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: बिहार के 7 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं