विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kal Ka Mausam 4 July: बिहार में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Published: Fri, 03 Jul 2026 03:50 PM (IST)

बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो गया है, जिससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने ...और पढ़ें

AI Generated Image

AI Generated Image

HighLights

  1. बिहार में मानसून सक्रिय, गर्मी से मिली राहत।

  2. 4 जुलाई को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट।

  3. आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पूरे राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक्टिव होने से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, पटना ने पूरे बिहार में आंधी-बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। IMD के अनुसार, 4 जुलाई को बिहार के कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादलों की गर्जन और वज्रपात के साथ तेज रफ्तार में हवा चलने की संभावना है।

इन हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 4 जुलाई को उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-मध्य बिहार के कई हिस्सों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। इस दौरान मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा और बेगसूराय के एक-दो जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। इसके अलावा, 40-50 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से हवाएं भी चलने के आसार हैं।

इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बिहार के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों से बचने और बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।

तापमान में नहीं दिखेगा बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अगले 2-3 दिनों में तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है। राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं उत्तर-मध्य बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: जून के बाद अब जुलाई में भी मानसून की बेरुखी, सामान्य से कम होगी बारिश; सताएगी उमस भरी गर्मी