Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    3 करोड़ की चीनी का सौदा, न माल मिला न पैसा लौटा! पटना में कारोबारी की तलाश में पहुंची कर्नाटक पुलिस

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 06:22 PM (IST)

    कर्नाटक के एक चीनी कारोबारी से तीन करोड़ रुपये लेकर माल की आपूर्ति न करने के मामले में कर्नाटक पुलिस पटना पहुंची है। पटना के कारोबारी ने न चीनी भेजी औ ...और पढ़ें

    मौर्या कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय में छापामारी

    मौर्या कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय में छापामारी

    जागरण संवाददाता, पटना। कर्नाटक के एक चीनी कारोबारी से करीब तीन करोड़ रुपये लेकर माल की आपूर्ति नहीं करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भुगतान लेने के बावजूद पटना के एक व्यवसायी ने न तो चीनी की खेप भेजी और न ही रकम लौटाई। मामले में कर्नाटक पुलिस की विशेष टीम जांच के लिए पटना पहुंची।

    मौर्या कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय में छापामारी

    कर्नाटक पुलिस ने स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस के सहयोग से मौर्या कॉम्प्लेक्स स्थित आरोपित कारोबारी के कार्यालय पर छापामारी की।

    हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित कार्यालय में ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस को मौके पर आरोपित नहीं मिला।

    भुगतान के बाद नहीं भेजी गई चीनी

    जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के एक बड़े चीनी व्यापारी ने पटना के कारोबारी को करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य की चीनी का ऑर्डर दिया था।

    समझौते के तहत पूरी राशि का भुगतान भी कर दिया गया, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी माल की आपूर्ति नहीं की गई।

    संपर्क टूटने पर दर्ज कराया केस

    पीड़ित कारोबारी ने आरोपित से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया। शुरुआत में टालमटोल की गई, जबकि बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया गया।

    इसके बाद पीड़ित ने कर्नाटक में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।

    आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस

    मामले की गंभीरता को देखते हुए कर्नाटक पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पटना पहुंची। कोतवाली थाना पुलिस ने भी जांच में सहयोग किया, लेकिन छापेमारी के दौरान आरोपित हाथ नहीं लगा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

    कोतवाली थाना ने की पुष्टि

    कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि कर्नाटक पुलिस जांच के सिलसिले में पटना आई थी। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और आगे की कार्रवाई जारी है।