Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karpoori Thakur को भारत रत्न मिलने पर सियासत तेज, क्या Lalu Yadav की ये बात मानेंगे PM मोदी?

    Updated: Wed, 24 Jan 2024 05:09 PM (IST)

    राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव ने लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने कि भाजपा की मंशा पर सवाल उठाए। हालांकि उन्होंन ...और पढ़ें

    कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर सियासत तेज, क्या लालू यादव की ये बात मानेंगे पीएम मोदी? (फाइल फोटो)
    कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर सियासत तेज, क्या लालू यादव की ये बात मानेंगे पीएम मोदी? (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार की घोषणा के बाद अब बिहार से दलित नेता कांशीराम और राम मनोहर लोहिया के लिए भी भारत रत्न की मांग उठी है। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद ने कहा है कांशीराम और राम मनोहर लोहिया जैसे नेताओं के दलितों, पिछड़ों के साथ ही वंचितों को आवाज दी। ये दोनों नेता भारत रत्न के असल हकदार हैं।

    लालू प्रसाद बुधवार को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित कर्पूरी जन्मशती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कर्पूरी ठाकुर का जब बांस घाट पर अंतिम संस्कार हो रहा था उसे वक्त वहां उपस्थित उनके चाहने वालों दलित और पिछड़ों ने नारा बुलंद किया था की कर्पूरी के विचारों को दिल्ली तक पहुंचना है।

    लालू ने भाजपा की मंशा पर उठाए सवाल

    लालू यादव ने कहा कि आज वह वक्त आ गया है कि हम तमाम गरीब गुरबा वंचित एकजुट होकर यह संकल्प लें कि हम कर्पूरी के विचारों उनके संकल्पों को दिल्ली तक पहुंचाएंगे। लालू ने लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने कि भाजपा की मंशा पर सवाल भी उठाए।

    समारोह के दौरान लालू ने कर्पूरी ठाकुर के साथ अपनी राजनीति के शुरुआती दिनों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इससे पहले समारोह को संबोधित करते हुए राजद के वरिष्ठ नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की उनकी और उनकी पार्टी की मांग दशकों पुरानी है।

    खबरें और भी

    तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

    तेजस्वी ने भी कर्पूरी के बाद दलित नेता काशीराम और राम मनोहर लोहिया को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से मांग की। कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी यादव ने उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि लोग एकजुट हो जाए और दलितों पिछड़ों के घरों तक जाए उन्हें गले लगे उनके सुख-दुख में सहभागी बनें, ताकि हम सब मिलकर कर्पूरी ठाकुर के विचारों को दिल्ली तक पहुंचा सके।

    कार्यक्रम को राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी पूर्व मंत्री देवेंद्र यादव, शिवानंद तिवारी समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान लालू प्रसाद के बड़े पुत्र व मंत्री तेज प्रताप यादव, श्याम रजक, चितरंजन गगन, शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, भाई वीरेंद्र यादव भोला यादव, प्रमोद सिन्हा समेत पार्टी के अनेक नेता जिला अध्यक्ष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'जिसे रोकना है रोक ले...', JDU-BJP के बीच छिड़ी मैदान की 'जंग'; कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर सियासत तेज

    ये भी पढ़ें- Gopal Mandal: 'हमें ज्यादा समझाओ मत...', JDU के फायरब्रांड MLA ने मंच से अध्यक्ष को हड़काया