Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई से कटिहार लौट रहा व्यक्ति पटना जंक्शन से लापता, आखिरी कॉल में बोला- कोई जबरदस्ती ले जा रहा

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 09:50 PM (IST)

    मुंबई से कटिहार लौट रहे 47 वर्षीय मो. नादिर इकबाल पटना जंक्शन से लापता हो गए हैं। परिजनों ने रेल पुलिस में मामला दर्ज कराया है और नशाखुरानी गिरोह द्वा ...और पढ़ें

    पटना जंक्शन। फाइल फोटो

    पटना जंक्शन। फाइल फोटो

    HighLights

    1. मुंबई से लौट रहे मो. नादिर इकबाल पटना जंक्शन से लापता।

    2. अंतिम कॉल में जबरदस्ती ले जाने की बात कही थी।

    3. परिजनों ने नशाखुरानी गिरोह द्वारा लूटपाट की आशंका जताई।

    जागरण संवाददाता, पटना। मुंबई से लौट रहे कटिहार के एक व्यक्ति पटना जंक्शन से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गए हैं। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए रेल पुलिस (जीआरपी) में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने स्टेशन परिसर से पीड़ित का लावारिस बैग बरामद कर लिया है, जबकि उनका मोबाइल फोन और पैसे गायब बताए जा रहे हैं।

    कटिहार जिले के कुरुम कतार निवासी मो. अजहर आलम ने बताया कि उनके पिता 47 वर्षीय मो. नादीर इकबाल बीते 24 जुलाई को मुंबई से ट्रेन से रवाना हुए थे और 26 जुलाई की सुबह पटना जंक्शन पहुंचे। उस दिन सुबह 8:38 बजे से दोपहर 12:42 बजे के बीच परिजनों की उनसे कई बार फोन पर बातचीत हुई।

    मो. नादीर ने बताया था कि वे दोपहर 2:30 बजे वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पकड़कर कटिहार लौटने वाले हैं। हालांकि, आखिरी बातचीत के दौरान उन्होंने घबराई हुई आवाज में कहा कि कोई अनजान व्यक्ति उन्हें जबरदस्ती अपने साथ कहीं ले जा रहा है। इसके बाद से उनका मोबाइल लगातार बंद आ रहा है।

    सीसीटीवी में लड़खड़ाते दिखे, बैग बरामद

    घटना के बाद पटना पहुंचे परिजनों ने जब स्टेशन परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो उसमें एक संदिग्ध व्यक्ति मो. नादीर को अपने साथ ले जाता नजर आया। फुटेज में मो. नादीर ठीक से चल नहीं पा रहे थे और उनके कदम लड़खड़ा रहे थे।

    खबरें और भी

    इस बीच पुलिस को स्टेशन परिसर से उनका बैग तो मिल गया है, लेकिन उसमें मौजूद नकदी और उनका मोबाइल फोन गायब है। परिजनों को अंदेशा है कि वे जंक्शन पर सक्रिय नशाखुरानी गिरोह के शिकार हो गए हैं और उन्हें कोई जहरीला पदार्थ खिलाकर लूटा गया है।

    पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उस संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करने और लापता मो. नादीर इकबाल की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

    यह भी पढ़ें- रील का खुमार पड़ा भारी, दरभंगा में हाथ में पिस्टल लेकर डांस करने वाली महिला को हुई जेल