Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPS Amit Lodha: अमित लोढ़ा पर मेहरबान हुई नीतीश सरकार, दे दिया प्रमोशन; गृह विभाग से जारी हुआ नया नोटिफिकेशन

    Updated: Sun, 16 Mar 2025 09:29 PM (GMT+05:30)

    खाकी द बिहार चैप्टर वाले अमित लोढ़ा पर नीतीश सरकार मेहरबान हो गई है। बिहार पुलिस में एडीजी के पद पर अमित लोढ़ा को पदोन्नति मिली है। गृह विभाग ने इस संब ...और पढ़ें

    अमित लोढ़ा को मिली प्रोन्नति, बनाए गए एडीजी
    अमित लोढ़ा को मिली प्रोन्नति, बनाए गए एडीजी

    HighLights

    1. गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर की
    2. अभी बिहार पुलिस में आईजी के पद पर हैं अमित लोढ़ा

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में नीतीश सरकार अमित लोढ़ा पर मेहरबान हो गई है। फिलहाल एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 1986 अधिकारी अमित लोढ़ा को प्रोन्नति का लाभ दिया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

    अधिसूचना के मुताबिक लोढ़ा जो कि अभी राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो में पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) के पद पर तैनात हैं। उन्होंने महानिरीक्षक कोटि से प्रोन्नति देकर अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बनाया गया है।

    लोढ़ा को यह प्रोन्नति उनके कनीय अधिकारी रत्न संजय कटियार की सापेक्षता में दी गई है। लोढ़ा को प्रोन्नति कनीय को मिली प्रोन्नति की तिथि से वैचारिक रूप से जबकि पदस्थापन के बाद पदभार ग्रहण की तिथि से वास्तविक रूप से देय होगी।

    आईएएस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भमिका : नीतीश

    • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2023 बैच के बिहार कैडर के प्रशिक्षु अधिकारियों से भेंट की।
    • इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि सरकार की नीतियों को क्रियान्वित करने में आईएएस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
    • मुख्यमंत्री ने कहा कि आप 10 प्रशिक्षु आईएएस में छह महिलाएं हैं। यह बहुत ही खुशी की बात है। महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहीं। इससे मुझे प्रसन्नता होती है।

    महिलाएं समाज में नेतृत्व को आगे आ रहीं

    हमलोगों ने पंचायत व नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया। ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बिहार बना।

    महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलने से बड़ी संख्या में महिलाएं समाज में प्रतिनिधित्व करने आगे आ रही हैं। पुलिस में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।

    बिहार पुलिस में जितनी संख्या महिलाओं की है उतनी देश में कहीं नहीं है। राज्य की सभी सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।

    इन प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की

    गरिमा लोहिया, तुषार कुमार, अनिरुद्ध पांडेय, कृतिका मिश्रा, आकांक्षा आनंद, अंजली शर्मा, प्रद्युम्न सिंह यादव, रोहित कर्दम, शिप्रा विजय कुमार चौधरी व नेहा कुमारी। सभी ने ट्रेनिंग के दौरान जिले में किए कार्यों को मुख्यमंत्री के साथ साझा किय।

    खबरें और भी

    ये रहे मौजूद

    मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, कुमार रवि तथा मुख्यमंत्री के विेशेष कार्य अधिकारी गोपाल सिंह भी मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें-

    IPS Amit Lodha: बिहार कैडर के आईपीएस अमित लोढ़ा को पटना हाईकोर्ट से झटका, इस मामले में FIR खारिज करने से किया इनकार

    IPS Amit Lodha: IIT में हुए थे डिप्रेशन के शिकार, पहले प्रयास में बने IPS; पढ़ें बिहार के 'सुपर कॉप' की कहानी