खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग का सच: 2 संस्थानों के बीच टकराव, छात्रों की झड़प में फूटा गार्ड का सिर
पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर छात्रों के बीच झड़प के बाद गोलीबारी और पत्थरबाजी हुई, जिसमें एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया। यह घटना खान क्लास ...और पढ़ें
HighLights
खान सर कोचिंग के बाहर गोलीबारी, पत्थरबाजी हुई।
छात्रों की झड़प में सुरक्षा गार्ड का सिर फूटा।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, जांच जारी।
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के पटना में मुसल्लहपुर हाट के पास प्रतिष्ठित शिक्षक 'खान सर' के कोचिंग संस्थान के बाहर गोलीबारी और पत्थरबाजी हुई। इस घटना में खान क्लासेस के सुरक्षा गार्ड का सिर फट गया है, जिसे अब अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, खान क्लासेस और ज्ञान बिंदु कोचिंग के छात्रों में झड़प हो गई। विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों तरफ से जुटे छात्रों और असामाजिक तत्वों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया।
इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई, जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने भी भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, उपद्रवियों ने खान क्लासेस का बैनर भी फाड़ डाला।
VIDEO | Patna, Bihar: Students protest over firing incident outside Khan Sir Coaching Centre.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 3, 2026
Shots were fired outside coaching institute of Khan Sir on Tuesday evening. A guard was reportedly injured in the incident.#KhanSir #PatnaNews
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/i9FHvv71sC
घटना के बाद से इलाके में तनाव है। दोनों ही कोचिंग संस्थानों के बीच काफी समय से अंदरूनी प्रतिस्पर्धा चल रही थी। घटना के बाद पटना के SSP, SP और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं।
कदमकुआं थानाध्यक्ष जन्मजेय कुमार ने बताया कि खान कोचिंग की ओर से लिखित शिकायत में कहा गया कि दूसरे पक्ष द्वारा फायरिंग की गई है। वहीं, ज्ञान बिंदु कोचिंग पक्ष ने भी खान क्लासेस के लोगों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खान सर का बयान
घटना के बाद शिक्षक खान सर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दा यह लगता है कि हम इतनी कम फीस पर क्यों पढ़ा रहे हैं? हमें इतने शानदार नतीजे क्यों मिल रहे हैं?
उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि वे सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखें और यह समझें कि गरीबों को भी शिक्षा का अधिकार है। जब हजारों की संख्या में नतीजे आते हैं, तो कुछ असामाजिक तत्वों को खतरा महसूस होने लगता है। उन्हें लगता है कि वे हमें दबा सकते हैं।
खबरें और भी
ऑफिस में तोड़फोड़
खान सर ने बताया कि हमलावरों ने ऑफिस में पूरी तरह तोड़फोड़ की और गोलियां चलाईं। CCTV फुटेज अधिकारियों को सौंप दिया गया है। हमारे सुरक्षा गार्ड ने भी हमलावरों की पहचान कर ली है, ये पास के कोचिंग सेंटर के लोग हैं। हमें सुरक्षा चाहिए।
https://t.co/z7u1Gdtr6W pic.twitter.com/5G2vv9Anq1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2026
उन्होंने कहा कि यह प्रशासन के संभालने का मामला है। यह हर किसी के लिए ज़ाहिर है कि इसके पीछे पास का कोचिंग संस्थान है। उन्होंने तो यह बयान भी दिया है कि वे खान सर के कोचिंग सेंटर को बम से उड़ा देंगे।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
थानाध्यक्ष जन्मजेय कुमार ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर उन चेहरों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने पत्थरबाजी की। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा का कहना है, "यह मारपीट से जुड़ा मामला है। बताया गया है कि गार्ड को चोटें आई हैं, इसलिए उसके बयान के साथ-साथ स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।"