Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'मैंने तो डेढ़ महीने पहले ही...' Lalan Singh ने JDU विधायकों को तोड़ तेजस्वी को CM बनाने पर कह दी बड़ी बात

    Updated: Sat, 30 Dec 2023 04:08 PM (IST)

    ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मनमुटाव और नेतृत्व परिवर्तन के लिए विधायकों को तोड़ने की चर्चाओं को पूरी तरह खारिज कर दिया है। दैनिक जागरण से ब ...और पढ़ें

    ललन सिंह ने कहा- मैंने डेढ़ महीना पहले पद छोड़ने का प्रस्ताव दिया था। (फाइल फोटो)
    ललन सिंह ने कहा- मैंने डेढ़ महीना पहले पद छोड़ने का प्रस्ताव दिया था। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. तेजस्वी यादव को सीएम बनाने की अफवाहों को ललन सिंह ने बताया निराधार।
    2. शनिवार को ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

    राज्य ब्यूरो, पटना। मनमुटाव और नेतृत्व परिवर्तन के लिए विधायकों को तोड़ने की चर्चाओं को पूरी तरह खारिज करते हुए जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने कहा है कि अब जदयू नए मानदंड स्थापित करेगा। उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

    ललन सिंह ने लिखा कि "जदयू के सर्वमान्य नेता और बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बहुत-बहुत बधाई। पूरा जदयू परिवार लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आपके प्रयासों के साथ है। हमें पूरा भरोसा है कि आपके नेतृत्व में पार्टी कामयाबी के नए मापदंड स्थापित करेगी।"

    नीतीश कुमार के साथ संबंध पर क्या कहा?

    दैनिक जागरण से बातचीत में सिंह ने कहा कि उनके और नीतीश कुमार के बीच जो विश्वास का संबंध है, उसके लिए किसी के प्रमाण की जरूरत नहीं है। वह भाजपा के इस नैरेटिव से बिल्कुल परेशान नहीं हैं कि वे सरकार के नेतृत्व परिवर्तन के प्रयास में लगे थे।

    JDU MLAs के साथ मीटिंग की बात पर क्या बोले?

    उन्होंने उन चर्चाओं को भी खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि 20 दिसंबर को जदयू के दर्जन भर विधायकों की बैठक में वे उपस्थित थे। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उस तारीख को वे नई दिल्ली में थे और शाम में मुख्यमंत्री से नई दिल्ली में ही मुलाकात भी हुई थी।

    खबरें और भी

    अध्यक्ष पद छोड़ने पर कही ये बात?

    जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद स्वेच्छा से छोड़ा है। डेढ़ महीने पहले ही मैंने मुख्यमंत्री से इस पद से मुक्त करने का आग्रह किया था। इसलिए कि वह अपने संसदीय क्षेत्र मुंगेर में अधिक समय देते हैं। महीने में 20-22 दिन मेरा क्षेत्र में गुजरता है। इसलिए संगठन के लिए पूरा समय देना संभव नहीं हो पा रहा है। यह मेरा ही प्रस्ताव था कि एक ही दिन जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक हो।

    नीतीश कुमार के नेतृत्व पर क्या बोले?

    ललन सिंह ने कहा कि अध्यक्ष पद से अलग होने का यह मतलब नहीं है कि संगठन की गतिविधियों से मेरा संबंध समाप्त हो गया है। मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश भर में जदयू को मजबूत करने के अभियान में वह पहले की तरह शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भी मुख्यमंत्री ने उनसे संगठन में सक्रिय योगदान का आग्रह किया, जिसे मैंने स्वीकार किया।

    भाजपा पर गलत नैरेटिव गढ़ने का लगाया आरोप

    उन्होंने कहा कि आईएनडीआईए के बढ़ते प्रभाव से भाजपा चिंतित है। इसलिए वह इस गठबंधन के घटक दलों के बारे में रोज नए नए नैरेटिव गढ़ती रहती है। लेकिन, इससे गठबंधन की सेहत पर असर नहीं पड़ रहा है। 2024 के लाेकसभा चुनाव में केंद्र में गैर-भाजपा दलों की सरकार बनेगी। बिहार में भी महागठबंधन एकजुट है।

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics: कांग्रेस भी क्या कर रही है? बीच सभा में नीतीश कुमार ने याद दिला दिया गठबंधन धर्म

    Bihar Politics: 'गिरिराज सिंह आप लोगों को खुश करेंगे', मनोज झा ने ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर BJP पर बोला हमला