Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lalan Singh ने क्यों दिया JDU अध्यक्ष पद से इस्तीफा? Sushil Modi ने पहले ही कर दी थी ये भविष्यवाणी

    Updated: Fri, 29 Dec 2023 02:24 PM (GMT+05:30)

    ललन सिंह ने जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफा देते ही अब पार्टी की कमान नीतीश कुमार के पास आ गई है। साफ है ...और पढ़ें

    Lalan Singh ने क्यों दिया JDU अध्यक्ष पद से इस्तीफा? Sushil Modi ने पहले ही कर दी थी ये भविष्यवाणी
    Lalan Singh ने क्यों दिया JDU अध्यक्ष पद से इस्तीफा? Sushil Modi ने पहले ही कर दी थी ये भविष्यवाणी

    डिजिटल डेस्क, पटना। Lalan Singh Resignation जदयू में सियासी उथल-पुथल का दौर जारी है। ललन सिंह ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफा देते ही कई सारी सियासी अटकलों पर विराम लग गया है। हालांकि, अब राजनीतिक गलियारों में सुशील मोदी की भविष्यवाणी की खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही कह दिया था कि ललन सिंह जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस्तीफा दे देंगे। ठीक वैसा ही कुछ शुक्रवार को दिल्ली में हुआ।

    दरअसल, बीते कुछ दिनों से ललन सिंह और नीतीश कुमार (Lalan Singh And Nitish Kumar) के बीच नाराजगी की बातें चल रहीं थी। बीजेपी नेताओं का तो यह भी कहना था कि ललन सिंह जदयू को राजद में मिलाना चाहते हैं और यह बात नीतीश कुमार को बिल्कुल रास नहीं आ रही थी। बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने यहां तक कह दिया था कि ललन सिंह और लालू यादव की नजदीकियां बढ़ रही हैं और इसी वजह से अब नीतीश कुमार उनको साइडलाइन करना चाहते हैं।

    बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी।

    सुशील मोदी ने कहा था कि आईएनडीआईए की बैठक में झटका खाने के तुरंत बाद जदयू (JDU) ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं राष्ट्रीय परिषद की बैठक एक साथ बुलाने की घोषणा कर बड़े बदलाव का संकेत दिया है। संगठन के भीतर हताशा बढ़ी है। - पूरी खबर पढ़ें

    जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह।

    उपेंद्र कुशवाहा ने भी दिए थे बड़े संकेत

    राष्ट्रीय लोक जनता दल के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने भी ललन सिंह को लेकर बड़े संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह इन दिनों घुटन में जी रहे हैं, इसलिए वह कोई भी निर्णय ले सकते हैं। कुशवाहा ने यह भी कहा था कि ललन सिंह ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनने का सपना दिखाया था, जिसे वो पूरा नहीं कर सके। नीतीश कुमार छला हुआ महसूस कर रहे हैं। - पूरी खबर पढ़ें

    खबरें और भी

    नीतीश कुमार के पास पार्टी की कमान

    ललन सिंह के इस्तीफा (Lalan Singh Resignation) देने के बाद नीतीश कुमार के पास पार्टी की कमान आ गई है। हालांकि, उन्होंने कहा है कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहते थे, लेकिन पार्टी नेताओं के आग्रह करने की वजह से वो अध्यक्ष बन रहे हैं। बता दें कि कुछ ही वक्त में उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

    ये भी पढ़ें- Lalan Singh : ललन सिंह ने जेडीयू के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, नीतीश कुमार संभाल सकते हैं पार्टी की कमान

    ये भी पढ़ें- JDU के बाद RJD में भी तकरार! इन दो नेताओं ने खोल दिया मोर्चा, नीतीश के बाद Lalu Yadav की बढ़ेगी टेंशन