Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Modi Cabinet List: ललन सिंह से लेकर चिराग पासवान तक..., बिहार के ये सांसद Modi 3.0 कैबिनेट में बने मंत्री

    Updated: Sun, 09 Jun 2024 05:48 PM (GMT+05:30)

    Modi Cabinet Ministers List रविवार शाम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण (PM Oath Ceremony) कर लिया है। मोदी 3.0 के शपथ ग् ...और पढ़ें

    मोदी 3.0 में बिहार के आठ सांसदों को को जगह।
    मोदी 3.0 में बिहार के आठ सांसदों को को जगह।

    डिजिटल डेस्क, पटना। Modi Cabinet List: बिहार उन राज्यों में से एक है, जहां एनडीए ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बिहार से एनडीए को 30 लोकसभा सीटों पर जीत मिली हैं। 12 सीटों पर जीत दर्ज करने वाले नीतीश कुमार जहां किंगमेकर के रूप में उभरकर सामने आए हैं। वहीं, चिराग पासवान ने सभी पांच सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है। बिहार में एनडीए के इस प्रदर्शन का मोदी 3.0 कैबिनेट में भी साफ देखने को मिला है।

    मोदी 3.0 कैबिनेट इस बार बिहार के 8 सांसदों को जगह मिली है। भाजपा से चार, जेडीयू से दो और लोजपा (रामविलास) व हम से एक सांसदों ने मोदी 3.0 कैबिनेट की कैबिनेट में जगह बनाई है।

    ललन सिंह, जीतनराम मांझी, चिराग पासवान, गिरिराज सिंह ने जहां कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं, नित्यानंद राय, रामनाथ ठाकुर, सतीश चंद्र दुबे राजभूषण चौधरी निषाद को राज्यमंत्री बनाया गया है।

    जेडीयू से जिन दो सांसदों को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है, उनमें राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह और राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर का नाम है। ललन सिंह नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं, वह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और 17वीं लोकसभा में जदयू के संसदीय दल के नेता रह चुके हैं। इसके अलावा, जदयू के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर को मोदी 3.0 में जगह मिली है। रामनाथ ठाकुर बिहार के पूर्व सीएम जननायक कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं। वह राज्यसभा में जदयू के ससंदीय दल के नेता भी हैं।

    भाजपा की बात करें तो, पिछली सरकार मंत्री रहे गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय एक बार फिर मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली हैं। दोनों भाजपा के कद्दावर नेता हैं और मोदी-शाह के बेहद करीबी माने जाते हैं। वहीं, सतीश चंद्र दुबे और राजभूषण चौधरी निषाद को भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है, दोनों को राज्यमंत्री बनाया गया है।

    लोजपा (रामविलास) से चिराग पासवान ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। मोदी 3.0 में लोजपा से वह एक मात्र केंद्रीय मंत्री बनाए गए हैं। वहीं, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के एकमात्र सांसद जीतनराम मांझी को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Chirag Paswan : कौन हैं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान? इंजीनियर बनने के बाद कंगना रनौत संग इस फिल्म में किया था काम

    Modi Cabinet Oath Ceremony: चिराग पासवान, ललन सिंह समेत बिहार के इन सांसदों ने ली मंत्रीपद की शपथ, देखें लिस्ट