यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lalu Yadav: पटना लौटेंगे RJD सुप्रीमो लालू यादव, हेल्थ को लेकर सामने आई नई जानकारी
Bihar Politics राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मई के पहले सप्ताह में पटना लौट सकते हैं। दिल्ली एम्स से छुट्टी मिलने के बाद वे अभी मीसा भारती के आवास पर ...और पढ़ें

HighLights
- मई के पहले सप्ताह में पटना वापसी
- सिंगापुर के डॉक्टर करेंगे स्वास्थ्य जांच
राज्य ब्यूरो, पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद मई के पहले सप्ताह में पटना लौट सकते हैं। उनके स्वास्थ्य मेंं काफी सुधार हुआ है और सोमवार को ही उन्हें दिल्ली एम्स से छुट्टी मिल चुकी है।
अभी वे नई दिल्ली में ही अपनी सांसद पुत्री मीसा भारती के आवास पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे। परिवार चाहता है कि पटना वापसी से पहले सिंगापुर के वे चिकित्सक भी रूटीन चेक-अप कर लें, जिन्होंने लालू का किडनी प्रत्यारोपण किया था। तीन से पांच के बीच चेकअप की संभावना है।
लालू का बढ़ गया था ब्लड शुगर लेवल
मार्च अंत में ही लालू का ब्लड शुगर लेवल काफी बढ़ गया था और देह पर एक-दो फोड़े भी हो गए थे। इस कारण वे बुखार से भी पीड़ित थे। पहले उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहां से वे दो अप्रैल को एम्स स्थानांतरित कर दिए गए। लालू को कई तरह की बीमारियां हैं। उनमें हृदय रोग और किडनी को लेकर अधिक संवेदनशीलता रहती है। 2022 में सिंगापुर में उनका किडनी प्रत्यारोपण हुआ था।
वहां कई महीने रहने के बाद वे बिहार लौटे थे। पिछले वर्ष जुलाई में भी उनका स्वास्थ्य काफी बिगड़ गया था। तब उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती होना पड़ा था। उसके बाद दूसरी बार एम्स में उन्हें इस माह भर्ती कराना पड़ा।
यह भी पढ़ें-
RJD सुप्रीमो की तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स में भर्ती, तेजस्वी ने बताया लालू यादव का हाल