विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू ने PM मोदी को बताया जुमलेबाज, यूपी वालों को किया सावधान

By Amit AlokEdited By:
Published: Mon, 02 Jan 2017 06:18 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 03 Jan 2017 10:36 PM (GMT+05:30)

लालू प्रसाद ने आज ट्वीट किया कि यूपी में भाजपा की परिवर्तन रैली में झूठ का पिटारा खुलेगा। सपा के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [जेएनएन]। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आज फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उनपर हमला बोला। मुलायम सिंह यादव के परिवार में मची कलह तथा अन्य राजनीतिक मुद्दों को लेकर मोदी के वार की आशंका को देखते हुए उन्होंने ट्वीट किया कि आज फिर वहां 'झूठ का पिटारा' खुलेगा और जुमलों की मूसलाधार बारिश होगी। लखनऊ में आज भाजपा की परिवर्तन रैली थी।

लालू प्रसाद ने अपने ट्वीट में लिखा, ''लखनऊ में आज 'झूठ का पिटारा' खुलेगा। 'जुमलों की मूसलाधार बारिश' होगी। सावधान यूपी! ज़ुमलेबाजो की 'झूठ की जीभ' को 'सच के ओंठो' से हराना है।'' लालू ने अपने ट्वीट में न तो मोदी का नाम लिया, न ही समाजवादी पार्टी में मची कलह की बात कही, लेकिन इशारों में वे सुबकुछ कह गए।

करोड़पति हैं लालू के दोनों लाल, BMW पर चढ़ते तेजप्रताप

सच हुई लालू की आशंका, सपा पर जमकर कसे गए तंज

विदित हो कि लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में 'गुंडागर्दी' खत्म करने की बात कही। समाजवादी पार्टी के कलह पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि 'एक दल अपने बेटे को स्थापित करने के लिए पिछले 15 वर्ष से कोशिश कर रहा है लेकिन दाल नहीं गल रही है।' उन्होंने बसपा पर भी प्रहार करते हुए कहा कि वह सपा से मिसी म1द्दे पर एक नहीं, लेकिन लेकिन मोदी के मुद्दे पर सपा के साथ हो जाती है।

लालू ने की CM अखिलेश की तारीफ, बताया 'भारत का भविष्य'

लखनऊ की परिवर्तन रैली में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी समाजवादी पार्टी पर तेज कसे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इन दिनों अखाड़े के बाहर दंगल चल रहा है। बिना अखाड़े में उतरे ही सब डरे हैं। सपा-बसपा, कांग्रेस सब डरे हुए हैं। सपा में तो दंगल चला रहा है। अब उत्तर प्रदेश में दंगल नहीं बल्कि मंगल चाहिए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह ने भी कहा कि चाचा-भतीजा और बुआ यूपी का भला कभी नहीं कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।