Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav: 'पहले थोड़ा फिट होना था', तेजस्वी यादव ने मानसून सत्र से गायब रहने की बताई वजह

    Updated: Thu, 25 Jul 2024 08:56 PM (IST)

    Bihar Politics राजद प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) काफी समय से अपनी रुटिन स्वास्थ्य जांच को लेकर दिल्ली में थे। अब वह पटना वापस लौट आए हैं। उनके साथ बि ...और पढ़ें

    लालू यादव और तेजस्वी यादव की फाइल फोटो
    लालू यादव और तेजस्वी यादव की फाइल फोटो

    HighLights

    1. लालू और तेजस्वी ने पटना पहुंचकर बजट को बताया निराशाजनक
    2. तेजस्वी यादव ने फिर कर दी विशेष राज्य के दर्जे की मांग
    3. लालू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार फेल हो चुके हैं

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics In Hindi राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) दिल्ली में अपनी रुटिन स्वास्थ्य जांच कराने के बाद गुरुवार को पटना वापस लौटे। पटना पहुंचते ही उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पेश वर्ष 2024-25 बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा यह बजट निराशाजनक है।

    उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर भी तंज किया और कहा कि नीतीश कुमार सरेंडर कर चुके हैं। लालू प्रसाद के अलावा नेेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashawi Yadav) भी बिहार लौट आए हैं।

    लालू प्रसाद ने कहा कि केंद्र द्वारा पेश बजट में बिहार को कुछ भी नहीं मिला। देने के नाम पर बिहार को बजाने के लिए सिर्फ झुनझुना थमा दिया गया है।

    उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार फेल हो चुके हैं और उन्होंने भाजपा के आगे सरेंडर कर दिया है। देर शाम नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी पटना पहुंचे।

    मानसून सत्र से गायब रहने पर तेजस्वी ने दिया जवाब

    एयरपोर्ट पर मीडिया ने तेजस्वी यादव से मानसून सत्र में गायब रहने की वजह जाननी चाही तो उन्होंने कहा कि सबलोग जानते हैं 15 अगस्त के बाद से हम लोग जनता के बीच जाने वाले हैं। इसके पहले थोड़ा फिट होना था।

    उन्होंने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हम लोगों को पहले से पता था। यह लोग सिर्फ धोखा देना जानते हैं। ये सिर्फ नौटंकी कर सकते हैं। जदयू की वजह से ही नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री हैं।

    तेजस्वी यादव ने कहा कि ये बात जदयू को भी पता है। विशेष दर्जे की मांग पुरानी है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। लेकिन, केंद्र सरकार को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं।

    यह भी पढ़ें-

    Sunil Kumar Singh: 'नीतीश कुमार की मिमिक्री करना पड़ा भारी', सुनिल सिंह विधान परिषद से हो सकते हैं आउट

    Bihar Politics: नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह? खुद दे दिया जवाब; अचानक करने लगे नीतीश कुमार की भी तारीफ