Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विपक्षी गठबंधन का चेहरा कौन? कांग्रेस के मंच से लालू ने भाजपा को दिया जवाब, गांधी मैदान में बड़ी रैली का भी किया एलान

    By Jagran NewsEdited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Thu, 26 Oct 2023 03:15 PM (IST)

    बिहार की राजधानी पटना में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित श्री बाबू के जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ...और पढ़ें

    श्री बाबू के जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे लालू प्रसाद यादव
    श्री बाबू के जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे लालू प्रसाद यादव

    डिजिटल डेस्क, पटना। पटना में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित श्री बाबू के 136वें जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पहुंचे। उन्होंने सदाकत आश्रम पहुंचकर बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

    इस कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा स्पीकर और कांग्रेस नेता मीरा कुमार, प्रमोद तिवारी, तारीक अनवर, बिहार प्रभारी भक्त चरण दास, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह मौजूद थे। इस दौरान लालू प्रसाद यादव ने अपना संबोधन भी दिया।

    देश संकट से गुजर रहा है: लालू प्रसाद यादव

    इस मौके पर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि देश संकट से गुजर रहा है। देश में सांप्रदायिक ताकतें आंख फाड़कर खड़ी हैं। संविधान के ऊपर संकट पैदा कर रहे हैं। इसलिए हमलोगों का जुटान हुआ है न और I.N.D.I.A गठबंधन बना।

    विपक्षी गठबंधन का चेहरा कौन? लालू ने भाजपा को दिया जवाब

    लालू यादव ने कहा कि इन लोगों की विदाई होने वाली है, इसलिए ये लोग छटपटा रहे हैं। ये लोग कहते हैं कि आईएनडीआईए गठबंधन का चेहरा कौन होगा। तो मैं बताना चाहता हूं कि नेता हमलोग चुन लेंगे। इसमें कोई परेशानी नहीं होगी।  भाजपा हटाओ देश बचाओ ये नारा पूरे देश में गूंजेगा। भाजपा, आरएसएस का सफाया होगा।

    इनके पास मुकदमेबाजी के अलावा कोई काम नहीं है: लालू यादव

    लालू यादव ने कहा कि ये लोग सिर्फ छापा-छापा करते रहते हैं। एजेंसी का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास मुकदमेबाजी के अलावा कोई काम नहीं है। इस सब से कुछ मिलने वाला नहीं है।

    खबरें और भी

    लालू बोले- देश भर में होगी जातीय गणना

    लालू यादव ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि बिहार में जातीय गणना कराने के बाद इन्हें पटना लोकसभा क्षेत्र को छोड़कर कहीं जगह नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी भी जातीय गणना के समर्थन में आ गए हैं। अब पूरे देश में जातीय गणना करवाएंगे।

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics: राजनीतिक दलों में छिड़ा कार्टून वॉर, CM नीतीश को बनाया टाइम बम; BJP ने राज्य के लिए बताया आत्मघाती

    यह भी पढ़ें: Bihar Teacher Recruitment: बिहार में दूसरे राज्यों के कितने अभ्यर्थी बन गए शिक्षक? सामने आ गई संख्या