Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'पटना लोकसभा सीट छोड़कर और कहीं नहीं जीत रही BJP', लालू यादव बोले- कोई RSS का नेता ऐसा बता रहा था

    By Sunil RajEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Thu, 26 Oct 2023 09:07 PM (IST)

    Lalu Yadav बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव ने गुरुवार को दो बड़ी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा को पटना के अलावा और किसी लोक ...और पढ़ें

    पटना लाेकसभा सीट छोड़कर और कहीं नहीं जीत रही BJP : लालू यादव
    पटना लाेकसभा सीट छोड़कर और कहीं नहीं जीत रही BJP : लालू यादव

    HighLights

    1. लालू यादव का एलान- गांधी मैदान में होगी भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली
    2. राजद प्रमुख बोले- आईएनडीआईए के नेता के चयन में कोई संकट नहीं, आसानी से चुन लेंगे
    3. लालू का आरोप- राम-रहीम के बंदों के बीच फैलाई जा रही है नफरत

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव और भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि चुनावों में भाजपा को पटना के अलावा और किसी सीट पर जीत नहीं मिलेगी। लालू ने इसके लिए संघ के नेता का हवाला भी दिया।

    राजद प्रमुख लालू यादव गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित श्रीकृष्ण सिंह की 136वीं जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात कही।

    देश में कराएंगे जाति आधारित गणना : लालू

    उन्होंने कहा कि पूरे देश में आईएनडीआईए की सरकार बनने के बाद जाति आधारित गणना होगी। इसके बाद जनसंख्या के आधार पर देश की सत्ता का बंटवारा होगा।

    उन्होंने एलान किया कि पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली होगी। यहां से जो हवा देश में फैलेगी वह नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस का सूपड़ा साफ कर देगी।

    प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित श्रीकृष्ण सिंह की 136वीं जयंती समारोह का उद्वघाटन करते राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी सांसद तारिक अनवर एवं सुमिरन जी महाराज व अन्य। फोटो- जागरण

    देश संकट से गुजर रहा : राजद प्रमुख

    राजद प्रमुख ने कहा कि देश संकट से गुजर रहा है। राम-रहीम के बंदों के बीच नफरत फैलाई जा रही है। प्रजातंत्र पर आघात पहुंचाया जा रहा है। विभिन्न दलों के नेता व पार्टियां बंटी हुई थीं।

    इन सबको जोड़कर आइएनडीआइए बनाया। पटना में बने गठबंधन की अब तक कई बैठकें हो चुकी हैं। अब तक 23 दलों के लोग साथ आ चुके हैं। उन्होंने कहा, लोग पूछते हैं कि आईएनडीआईए नेता कौन होगा?

    इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें कोई परेशानी, चिंता की बात नहीं। हम लोग अपना नेता आसानी से चुन लेंगे। जाति आधारित गणना के परिणामों को लेकर भाजपा पर हमलावर होते हुए लालू ने कहा कि बिहार में जाति आधारित गणना हुई है। इसमें इनका सूपड़ा साफ हो गया है।

    खबरें और भी

    किसी और लोकसभा सीट पर नहीं जीतेंगे : लालू

    इसके बाद लालू ने कहा कि कोई बता रहा था कि संघी नेता कह रहे हैं कि पटना लोकसभा सीट छोड़कर बिहार में किसी भी लोकसभा क्षेत्र में इन्हें सीट नहीं मिल रही है।

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भी जाति आधारित गणना की बात कही है। राहुल गांधी ने भी सामाजिक न्याय के झंडे को अपनाया है। देश में आईएनडीआईए की सरकार बनने पर जाति आधारित गणना कराई जाएगी।

    लालू ने विपक्षी नेताओं पर होने वाली ईडी, सीबीआई छापेमारी पर कहा कि इसमें उन्हें कुछ भी प्राप्त नहीं होगा। सब हाथ से निकल रहा है।

    राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में जहां चुनाव होने वाले हैं। वहां से भाजपा का सूपड़ा साफ हो रहा है। वह देश को धोखा देकर सत्ता में आ गए थे, अब इस धोखे के लिए देश उनको धूल चटा देगा।

    यह भी पढ़ें : विपक्षी गठबंधन का चेहरा कौन? कांग्रेस के मंच से लालू ने भाजपा को दिया जवाब, गांधी मैदान में बड़ी रैली का भी किया एलान

    यह भी पढ़ें : 'आप नफरत में इतने अंधे हो गए', CM नीतीश के मंत्री की PM मोदी से मांग, बोले- राम की मूर्ति नहीं; इन्हें नौकरी चाहिए