यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
I.N.D.I.A में खटपट के सवालों पर आया Lalu Yadav का रिएक्शन, 3 शब्दों में क्लियर कर दिया सबकुछ
राजद सुप्रीमो लालू यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव के साछ गुरुवार को दिल्ली से वापस पटना लौट आए। उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात की और इंडी गठब ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। Lalu Yadav On I.N.D.I.A Meeting राजद प्रमुख लालू प्रसाद और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव गुरुवार को पटना लौट आए। दोनों नेता आईएनडीआईए की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली गए थे। पटना पहुंचे दोनों नेताओं ने प्रवर्तन निदेशालय के समन के साथ ही आईएनडीआईए की बैठक को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया। लालू यादव ने कहा, "हम एकजुट हैं"।
पटना एयरपोर्ट पर लालू प्रसाद ने कहा कि आईएनडीआईए की बैठक (I.N.D.I.A Meeting) को लेकर जो भी शंका जता रहे हैं सवाल उठा रहे हैं वे जान लें कि हमारा गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है। हम पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेंगे और मोदी सरकार को विदाई देंगे।
'यह मीडिया के दिमाग की उपज है'
उन्होंने आईएनडीआईए में दरार को लेकर कहा कि यह मीडिया के दिमाग की उपज है। वहीं, तेजस्वी यादव ने प्रवर्तन निदेशालय के समन (Tejashwi Yadav On ED) पर कहा कि हम तो पहले भी जाते रहे हैं। चाहे कोई बुलाए इनकम टैक्स, सीबीआई, ईडी। यह सब तो चलता रहता है।
'एजेंसी वालों की क्या गलती है'
उन्होंने कहा कि मैंने तो पहले ही कहा था कि एजेंसी वालों की क्या गलती है। उन पर इतना प्रेशर है, लेकिन, एक बात सच है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनाव खत्म हो चुके हैं अब एजेंसी बिहार और झारखंड में काम करेगी।