विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू और नीतीश ने परिवार संग मनाई दीपावली; तेजस्वी की बेटी कात्यायिनी ने मोह लिया सबका मन, यहां देखिए खूबसूरत तस्वीरें

By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
Published: Mon, 13 Nov 2023 01:39 PM (IST)

लालू यादव ने अपने परिवार के साथ दीपावली मनाई। लालू यादव ने तेजस्वी की बेटी कात्यायिनी को गोद में उठा ...और पढ़ें

लालू और नीतीश ने परिवार संग मनाई दीपावली; तेजस्वी की बेटी कात्यायिनी ने मोह लिया सबका मन
लालू और नीतीश ने परिवार संग मनाई दीपावली; तेजस्वी की बेटी कात्यायिनी ने मोह लिया सबका मन

डिजिटल डेस्क, पटना। Lalu Yadav Diwali राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने अपने परिवार के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। खास बात यह रही कि तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायिनी लालू यादव की गोद में दिखाई दी। तेजस्वी यादव ने परिवार के संग दीपावली की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कीं।

तेजस्वी यादव द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, राजश्री यादव और उनकी बेटी कात्यायिनी दिख रही हैं। वहीं, तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेजप्रताव यादव हरी टोपी में नजर आए। आरजेडी ने एक्स पर लिखा, "यूपी में दीए गिने जा रहे, बिहार में नौकरियां"।

'यह दीपावली आपके जीवन में...'

लालू यादव ने एक्स पर लिखा, "यह दीपावली आपके जीवन में अमन, सुख, समृद्धि, समता एवं न्याय का प्रकाश लेकर आए, ऐसी मंगलकामना है। आइए हम सभी मिलकर समाज में व्याप्त गैर बराबरी, नफरत, भेदभाव, गरीबी, बुराई और हिंसा के अंधेरे को दूर करें तथा प्रेम, शांति, सद्भाव, अच्छाई और आनंद के दीये जलाएं। आप सबों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं"।

तेजस्वी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने लिखा, "सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि की मंगलकामना के साथ दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं"।

तेजप्रताप यादव ने लिखा, "मां लक्ष्मी आप सभी के घरों में सुख, शांति, समृद्धि धन, दौलत ओर वैभव बनाये रखें। आप सभी देश, प्रदेश व क्षेत्रवासियों को दीपावली के पावन पर्व की बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं"।

नीतीश ने बेटे संग मनाई दिवाली

नीतीश कुमार ने अपने बेटे निशांत के साथ सीएम आवास पर दिवाली (Nitish Kumar Celebrates Diwali) मनाई। मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, "प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं"।

ये भी पढ़ें- Land For Jobs Scam: लालू यादव परिवार के करीबी सहयोगी गिरफ्तार, लैंड फॉर जॉब मामले में ED की बड़ी कार्रवाई

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'लालू जी के लोगों की आबादी 10% है...', RJD चीफ को जरूर चुभेगी मांझी की ये बात! नीतीश के सामने रख दी डिमांड