विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू यादव के करीबी पर चला पटना हाईकोर्ट का डंडा, DM को भी मॉल बनाने पर रोक लगाकर जारी किया नोटिस

By Arun AsheshEdited By: Yogesh Sahu
Published: Thu, 30 Nov 2023 09:25 PM (IST)

Lalu Yadav लालू यादव के करीबी और राजद नेता विनोद कुमार श्रीवास्तव का मॉल हाजीपुर के अनवरपुर चौक पर बन ...और पढ़ें

लालू यादव के करीबी पर चला पटना हाईकोर्ट का डंडा, DM को भी मॉल बनाने पर रोक लगाकर दिया नोटिस
लालू यादव के करीबी पर चला पटना हाईकोर्ट का डंडा, DM को भी मॉल बनाने पर रोक लगाकर दिया नोटिस

HighLights

  1. लालू के पूर्व निजी सहायक हैं विनोद कुमार श्रीवास्तव
  2. मॉल के निर्माण पर हाईकोर्ट ने लगाई है रोक

राज्य ब्यूरो, पटना। Lalu Yadav : पटना हाई कोर्ट ने हाजीपुर (वैशाली) के अनवरपुर चौक स्थित कैसरे हिंद की जमीन पर राजद नेता विनोद कुमार श्रीवास्तव द्वारा कराए जा रहे माल के निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है।

कोर्ट ने वैशाली के जिलाधिकारी को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि जनवरी के पहले सप्ताह तक वह अपना जवाब दायर करें। न्यायाधीश संदीप कुमार की एकलपीठ में आदित्य आलोक की याचिका पर सुनवाई करते हुए उक्त आदेश दिया।

अधिवक्ता अभिषेक ने दाखिल की थी याचिका

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अभिषेक ने बताया कि राजद नेता विनोद कुमार श्रीवास्तव द्वारा जिस जमीन पर माल का निर्माण कराया जा रहा है वह कैसरे हिंद की जमीन है। कैसरे हिंद की जमीन पर केवल सरकार का ही अधिकार हो सकता है।

माल बनाने वाले विनोद कुमार श्रीवास्तव राजद प्रमुख लालू प्रसाद के निजी सहायक भी रह चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जालसाजी कर कैसरे हिंद की जमीन का कागज उन्होंने अपने नाम से बनवा लिया हैं।

विनोद श्रीवास्तव राजद संगठन में पदधारक भी हैं। वे 2014 का लोकसभा चुनाव पूर्वी चंपारण से राजद टिकट पर लड़े थे। पार्टी ने 2015 के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें उम्मीदवार बनाया था। उसमें भी उनकी हार हो गई थी।

यह भी पढ़ें

Prashant Kishor: 'इधर-उधर लटकने वाले बनेंगे PM?' नीतीश पर बिफरे PK ने कांग्रेस के पक्ष में घोली चाशनी, Lalu Yadav को भी लपेटा

Lalu Yadav दिल्ली से लौटते ही बने नीतीश की 'शील्ड', अब मोदी का खेला खत्म... ये कहकर बता दिया 5 राज्यों का चुनावी रिजल्ट

'...बच्चा मजदूर नहीं तो कलेक्टर बनेगा क्‍या', PK ने आर्केस्ट्रा नाच और पढ़ाई को लेकर भाजपा-राजद पर कसा तंज, लोगों को भी दिखाया आईना

केंद्रीय मंत्री बोले- गरीब के बेटे को कमजोर करने की हो रही कोशिश, सुशील माेदी ने विशेष दर्जे को लेकर दिया बयान