Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी में शामिल होगा लालू परिवार, चार्टर्ड प्लेन से मुंबई रवाना

    Updated: Fri, 12 Jul 2024 11:45 AM (GMT+05:30)

    अनंत और राधिका की शादी में शामिल होने के लिए लालू यादव अपने परिवार के साथ मुंबई रवाना हो गए हैं। लालू यादव के साथ तेजस्वी तेज प्रताप मीसा भारती रोहिणी ...और पढ़ें

    पटना एयरपोर्ट पर मीसा भारती, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी। (फोटो- ANI)
    पटना एयरपोर्ट पर मीसा भारती, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी। (फोटो- ANI)

    HighLights

    1. अनंत और राधिका की शादी में शामिल होने के लिए लालू परिवार के साथ मुंबई रवाना
    2. लालू के साथ तेजस्वी, तेज प्रताप, मीसा भारती, रोहिणी और राजश्री भी

    राज्य ब्यूरो, पटना। Anant Radhika Wedding राजद प्रमुख और पूर्व मंत्री लालू यादव के साथ ही उनकी पत्नी राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत पूरा परिवार उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई रवाना हो गया है।

    अनंत और राधिका का विवाह आज ही होना है। लालू यादव के साथ उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, लोकसभा सदस्य व लालू पुत्री मीसा भारती, रोहिणी आचार्य के साथ ही तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव भी मुंबई गए हैं।

    कुछ देर में ये नेता मुंबई पहुंच जाएंगे और दिनभर चलने वाले विवाहोत्सव में शामिल होंगे।

    तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

    मुंबई रवाना होने के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से कहा कि उनके परिवार को शादी का निमंत्रण पत्र मिला था। उसी में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने वर-वधु के उज्ज्वल जीवन की कामना भी की।

    मुकेश अंबानी ने लालू फैमिली के लिए भेजा स्पेशल चार्टर्ड प्लेन

    बता दें कि लालू परिवार को शादी में आमंत्रित करने के साथ मुंबई तक की यात्रा के लिए विशेष चार्टर्ड प्लेन भी भेजा गया था। जिसमें सवार होकर वे मुंबई रवाना हुए।

    खबरें और भी

    अनंत-राधिका के विवाह में देश-विदेश की कई हस्तियां शामिल हो रही हैं। बिहार के भी कई नेताओं और कलाकारों को विवाह का निमंत्रण मिला है। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही लालू प्रसाद का परिवार भी शामिल है।

    ये भी पढ़ें- Anant Radhika Wedding: अनंत अंबानी की शादी में ममता और पूजा लगाएंगी बिहारी तड़का, लिस्ट में कई स्वादिष्ट आइटम

    ये भी पढ़ें- Anant-Radhika Wedding:अंबानी परिवार की शादी में छाएगी बनारस की मिठाइयां, विदेशी भी लगाएंगे चाट के चटकारे