Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lalu Yadav को लगा बड़ा झटका! चुनाव से ठीक पहले पूर्व सांसद ने छोड़ा साथ, RJD को बताया 'एक परिवार की पार्टी'

    Updated: Wed, 17 Jan 2024 09:15 PM (IST)

    राजद सुप्रीमो लालू यादव को चुनाव से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद विश्व मोहन कुमार ने राजद को अलविदा कह दिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ...और पढ़ें

    Lalu Yadav को लगा बड़ा झटका! चुनाव से ठीक पहले पूर्व सांसद ने छोड़ा साथ (फाइल फोटो)
    Lalu Yadav को लगा बड़ा झटका! चुनाव से ठीक पहले पूर्व सांसद ने छोड़ा साथ (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उपाध्यक्ष एवं सुपौल के पूर्व सांसद विश्व मोहन कुमार ने बुधवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कुमार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई और पार्टी में स्वागत किया। सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व सांसद कुमार ने कहा कि भाजपा की नीतियों से आकर्षित होकर उन्होंने सदस्यता ग्रहण की है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा का मूलमंत्र 'सबका साथ, सबका विकास' किसी को भी आकर्षित करने के लिए काफी है, यही कारण है कि आज यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता पार्टी के शीर्ष पद पर पहुंच सकता है वहीं राजद में एक परिवार का ही व्यक्ति शीर्ष पद पर बैठ सकता है।

    पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार। फोटो- जागरण

    राजद को एक परिवार की पार्टी बताते हुए कहा कि सत्ता के लिए लोग अपने सनातन धर्म तक का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब देश की जनता इनकी तुष्टिकरण की नीति को समझ चुकी है।

    विजय सिन्हा ने किया 'स्वागत है श्रीराम अयोध्या नगरी में' गीत का विमोचन

    सुप्रसिद्ध गायिका सलोनी ठाकुर की मधुर आवाज में 'स्वागत है श्रीराम अयोध्या नगरी में' गीत का विमोचन विधानसभा प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा बुधवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय के अटल सभागार में किया। गीत को लिखने वाले और संगीत से सजाने वाले दीपक ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस पूरे गीत की परिकल्पना भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक वरुण सिंह की है।

    'राम नाम की धुन फिजाओं में गूंज रही है'

    इस मौक पर सिन्हा ने कहा कि देश में राम नाम की धुन फिजाओं में गूंज रही है। ऐसे समय में श्रीराम के स्वागत में एक और गीत उनके स्तुति स्वरूप सभी राम भक्तों के लिए एक बहुत बड़ा उपहार है। लगभग 500 वर्षों के इंतजार के बाद रामलला अपने वास्तविक घर में विराजमान हो रहे हैं। पूरे देश में इस खुशी के माहौल में जहां सभी श्रीराम के अगुवाई में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दे रहे हैं।

    खबरें और भी

    भारतीय जनता पार्टी कला संस्कृति प्रकोष्ठ बिहार की ओर से भी श्रीराम को एक गीत स्वरूप भेंट इस इस गाने के रूप में देने का प्रयास किया गया है। संकलन कुमार सागर, निर्देशक अभिजीत मनीष के साथ साथ में मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश बबलू एवं सूरज पांडेय उपस्थित रहे।

    ये भी पढ़ें- I.N.D.I.A में सब ठीक तो है? नीतीश, लालू और तेजस्वी से मिले अखिलेश, राजद सुप्रीमो बोले- इतनी जल्दी क्यों है...

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar की बढ़ी टेंशन, JDU के इस दिग्गज नेता को Samrat Chaudhary भाजपा में कराएंगे शामिल; वोट बैंक पर पड़ेगा बड़ा असर