Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'Lalu Yadav हर बार हारते हैं और हर बार...', RJD सुप्रीमो के लिए ये क्या बोल गए Lalan Singh, Tejashwi पर भी किया अटैक

    Updated: Sat, 22 Jun 2024 08:48 AM (IST)

    केंद्रीय मंत्री और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने चुनाव में राजद को मिली करारी हार को लेकर लालू यादव पर कटाक्ष किया है। ललन सिंह ने कहा क ...और पढ़ें

    ललन सिंह ने लालू और तेजस्वी यादव पर किया अटैक। (फाइल फोटो)
    ललन सिंह ने लालू और तेजस्वी यादव पर किया अटैक। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. जनता का अब लालू यादव पर नहीं रहा भरोसा : ललन सिंह
    2. नीट परीक्षा पर कहा- कानून के हिसाब से होगी कार्रवाई
    3. बोले- तेजस्वी के कहने पर न किसी को छोड़ा जाएगा न हिरासत में लिया जाएगा

    राज्य ब्यूराे, पटना। केंद्रीय पंचायती राज व पशुुपालन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (Lalan Singh) ने लालू यादव (Lalu Yadav) पर हमला बोला है। ललन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जनता को अब लालू प्रसाद पर भरोसा नहीं रहा। वह हर बार हारते हैं और हारकर बैठक करते हैं।

    ललन सिंह ने आगे कहा कि लालू यादव का दावा था कि वह बिहार की सभी सीट जीत रहे हैं। अब जबकि वह चुनाव हार गए हैं तो कुछ नहीं बोलेंगे। जो बोल रहे हैं, उसे सुनिए और आनंद लीजिए।

    दिल्ली से पटना लौटे ललन सिंह ने नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसकी जांच चल रही है। यह बात सामने आयी है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आप्त सचिव की अनुशंसा पर एनएच के गेस्ट हाउस को बुक कराया गया था।

    उन्होंने कहा कि जांच में साक्ष्य मिलने पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। जांच आर्थिक अपराध इकाई (EOU) भी कर रही है। कानूनी रूप से जो होगा उसके आधार पर कार्रवाई होगी। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के कहने पर न तो किसी को हिरासत में लिया जाएगा और न ही किसी को छोड़ा जाएगा।

    खबरें और भी

    सीएम ने 117 पुलिस वाहनों का लोकार्पण व निरीक्षण किया

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शुक्रवार को सड़क सुरक्षा यातायात व्यवस्था एवं मानव व्यापार निषेध के सुदृढ़ीकरण को ले 117 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    मु्ख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण के बाद उसका निरीक्षण किया। कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी ली। कार्यक्रम के आरंभ में अपर पुलिस महानिदेश (यातायात) सुधांशु कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत हरित पौधा भेंटकर किया।

    ये नेता भी रहे मौजूद

    इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary), विजय कुमार सिन्हा (Vijay Sinha), जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर मौजूद रहे।

    इसके अलावा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, डीजीपी आरएस भट्टी व गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार व पुलिस के कई आला अधिकारी मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics: आरक्षण बचाने के लिए क्या है Nitish Kumar का प्लान? CM के करीबी मंत्री ने बता दी पूरी बात

    NEET Paper Leak: पटना ही नहीं, सिकंदर ने रांची में भी लीक किया था पेपर, 10 करोड़ के वारे-न्यारे की थी साजिश