यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लालू यादव ने किसे जबरदस्ती बना दिया था सांसद? जेल से ही लगा दिया था सोनिया गांधी को फोन, खुद सुनाया पुराना वाकया
Bihar Political News राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह के जयंती समारोह पर एक ...और पढ़ें

HighLights
- लालू यादव ने एक नेता को सांसद बनाने के लिए जेल से ही सोनिया गांधी को फोन लगा दिया था।
- बिहार के पूर्व सीएम श्री कृष्ण सिंह के जयंती समारोह पर एक पुराना और दिलचस्प वाकया साझा किया।
डिजिटल डेस्क, पटना। Lalu Yadav News: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह के जयंती समारोह पर एक पुराना और दिलचस्प वाकया साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे वह एक नेता को जबरदस्ती सांसद बना दिया था। लालू यादव ने सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया कि रांची जेल से उस समय की कांग्रेसअध्यक्ष सोनिया गांधी को फोन कर अखिलेश सिंह को कांग्रेस का राज्यसभा सांसद बनाया।
रांची जेल से लालू ने सोनिया गांधी को लगा दिया था फोन
लालू यादव (Lalu Yadav) ने कहा कि अखिलेश सिंह मांग कर सांसद नहीं बने हैं। बल्कि मैंने इन्हें खुद ही राज्यसभा सांसद बनाया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश सिंह मुझसे रांची जेल में मिलने आए थे और दूसरे किसी नेता को राज्यसभा भेजने की बात कर रहे थे लेकिन मैंने कहा कि तुम ही बन जाओ सांसद। मैंने रांची जेल से ही सोनिया गांधी को फोन लगा दिया। अहमद भाई को भी फोन कर दिया।
लालू ने भाजपा पर भी जमकर बोला हमला
लालू यादव ने कहा कि इन लोगों की विदाई होने वाली है, इसलिए ये लोग छटपटा रहे हैं। ये लोग कहते हैं कि आईएनडीआईए गठबंधन का चेहरा कौन होगा। तो मैं बताना चाहता हूं कि नेता हमलोग चुन लेंगे। इसमें कोई परेशानी नहीं होगी। भाजपा हटाओ देश बचाओ ये नारा पूरे देश में गूंजेगा। भाजपा, आरएसएस का सफाया होगा।
लालू बोले- देश भर में होगी जातीय गणना
लालू यादव ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि बिहार में जातीय गणना कराने के बाद इन्हें पटना लोकसभा क्षेत्र को छोड़कर कहीं जगह नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी भी जातीय गणना के समर्थन में आ गए हैं। अब पूरे देश में जातीय गणना करवाएंगे।