Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'मुख्यमंत्री गिड़गिड़ाते रहे और आप...', लालू ने पीएम मोदी को याद दिलाई पुरानी बात, दागे तीखे सवाल

    Updated: Sun, 12 May 2024 10:55 AM (IST)

    Bihar News बिहार की राजधानी पटना में आज प्रधानमंत्री का रोड शो है। ऐसे में उनके आने से पहले बिहार की सियासत गरमा गई है। राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपन ...और पढ़ें

    लालू यादव ने पीएम मोदी को याद दिलाई पुरानी बात (जागरण)
    लालू यादव ने पीएम मोदी को याद दिलाई पुरानी बात (जागरण)

    HighLights

    1. पटना में पीएम मोदी के रोड शो के पहले लालू यादव ने कई तीखे सवाल पूछे हैं।
    2. लालू यादव ने पीएम मोदी को नसीहत देते हुए कहा है कि बिहार के लोग बुरबक नहीं हैं।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, पटना। Bihar Politics News Hindi: लोकसभा चुनाव के बीच रविवार की शाम पटना में प्रस्तावित पीएम मोदी के रोड शो के पहले लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री के वादों पर जोरदार हमला बोला है। लालू ने अपने एक्स पर एक पोस्ट डाल कर लिखा कि बोला था ना 2014 में चीनी मिल खुलवा इसी मिल की बनी चीनी की चाय पियूंगा। दस बरस हो गए? क्या हुआ तेरा वादा?

    लालू यादव (Lalu Yadav) पोस्ट में लिखते हैं कि जो प्रधानमंत्री अपने वादे के अनुसार प्रदेश में एक छोटी सी चीनी मिल नहीं खुलवा सकता हो? जो प्रधानमंत्री विशेष राज्य के दर्जे से लेकर 𝟏𝟎 वर्षों में अपने बड़े-बड़े आसमानी वादों में से एक रत्ती भर भी वादा पूरा ना कर सका हो?

    मुख्यमंत्री के गिड़गिड़ाने के बाद भी आप उनकी बात नहीं माने: लालू यादव

    जो प्रधानमंत्री भरे मंच से अपने ही सहयोगी दल के मुख्यमंत्री द्वारा हाथ जोड़ गिड़गिड़ाने पर भी सौ बरस पुरानी एवं ऐतिहासिक पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय यूनिवर्सिटी का दर्जा तक ना दे सके? ऐसे प्रधानमंत्री रोड क्या चाहे गली-गली घूम नुक्कड़ नाटक करे, इससे बिहार को क्या फायदा होगा?

    बिहारी बुड़बक नहीं है: लालू यादव

    लालू ने तेवर दिखाते हुए कहा कि बिहारी बुड़बक नहीं है। बिहार के लोग अच्छे से जानते है कि बिहार से 40 में से 39 एमपी लेकर बिहार की जगह सब कुछ गुजरात में ही किया। सब निवेश गुजरात ही ले गए जबकि लंबे समय से बिहार में एनडीए सरकार है। फिर पांच साल बाद चुनाव में बिहार घूमने आते है। तीन चरण में बिहार ने सड़क पर ला ही दिया। बाक़ी बचे चार चरणों में गली-गली में चक्कर लगवा देगा। ई बिहार है बिहार!

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Bihar Politics: इधर बिहार में खरगे की एंट्री, उधर कांग्रेस के दो कद्दावर नेताओं ने कर दिया खेला; सियासत तेज

    Rohini Acharya: 'चलिए न चाचा-भतीजी घूमते हैं...', रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी से जोड़ लिया रिश्ता; रख दी बड़ी मांग