Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्‍या लालू-राबड़ी आवास पर होगा दही-चूड़ा भोज? RJD के प्रदेश अध्‍यक्ष ने बताया

    By Vyas ChandraEdited By: Vyas Chandra
    Updated: Mon, 12 Jan 2026 10:32 PM (IST)

    लालू प्रसाद यादव के आवास पर इस वर्ष मकर संक्रांति का पारंपरिक दही-चूड़ा भोज आयोजित नहीं होगा। राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने इसकी पुष्टि की है। ...और पढ़ें

    दही-चूड़ा भोज का एक दृश्‍य। फाइल फोटो

    दही-चूड़ा भोज का एक दृश्‍य। फाइल फोटो

    HighLights

    1. लालू-राबड़ी आवास पर इस बार नहीं होगा दही-चूड़ा भोज।

    2. तेजप्रताप यादव 14 जनवरी को पटना में करेंगे भव्य आयोजन।

    3. राज्यपाल, उपमुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल।

    ड‍िज‍िटल डेस्‍क, पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के आवास पर मकर संक्रांति के अवसर पर होने वाला पारंपरिक दही-चूड़ा भोज हमेशा से चर्चा का विषय रहा है।

    हर साल इस भोज को बिहार की राजनीति में शक्ति प्रदर्शन और राजनीतिक एकजुटता के बड़े मंच के रूप में देखा जाता रहा है, लेकिन इस बार यह परंपरा टूटने जा रही है।

    मकर संक्रांति के मौके पर इस वर्ष लालू-राबड़ी आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन नहीं होगा। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने स्पष्ट किया है कि इस बार लालू प्रसाद यादव दही-चूड़ा का भोज नहीं देंगे।

    उन्होंने राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद यह कहा।  गौरतलब है कि लालू यादव के यहां मकर संक्रांति पर आयोजित होने वाला दही-चूड़ा भोज न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे देश में सुर्खियों में रहता था।

    इस आयोजन में आरजेडी के बड़े नेता, कार्यकर्ता और सहयोगी दलों के प्रमुख नेता शामिल होते थे। कई बार इसे राजनीतिक समीकरण बदलने वाला मंच भी माना गया है।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई दिग्गज नेता अतीत में इस भोज में शामिल हो चुके हैं। यही नहीं, नीतीश कुमार के एनडीए से अलग होकर महागठबंधन में जाने से पहले भी इस भोज की खूब चर्चा हुई थी।

    हालांकि इस बार लालू यादव के यहां आयोजन नहीं होने के बावजूद मकर संक्रांति का सियासी रंग फीका नहीं पड़ेगा। लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख तेजप्रताप यादव इस बार भव्य दही-चूड़ा भोज का आयोजन कर रहे हैं।

    तेजप्रताप यादव ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, कई मंत्री, विधान परिषद और विधानसभा के अध्यक्षों समेत विभिन्न दलों के नेताओं को खुद आमंत्रण पत्र दिया है। 

    तेजप्रताप यादव का यह महाभोज 14 जनवरी को पटना में आयोजित होगा। बिहार की राजनीति में दही-चूड़ा भोज को हमेशा से एक बड़े राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जाता रहा है।

    ऐसे में इस बार सबकी निगाहें तेजप्रताप यादव के आयोजन पर टिकी हैं, जिसे राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर अहम माना जा रहा है।

    खबरें और भी