Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: लोकसभा चुनाव से पहले Nitish ने बदला पुराना समीकरण, अब लव-कुश के अलावा इस फॉर्मूले पर ताल ठोकने की तैयारी

    By BHUWANESHWAR VATSYAYAN Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Sun, 21 Jan 2024 01:50 PM (IST)

    देश में लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू जोरों से तैयारी में जुट गई है। पार्टी ने लव कुश समीकरण के साथ-साथ अतिपिछड ...और पढ़ें

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। फोटो- जागरण
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. एक यादव नेता को भी राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में किया गया शामिल
    2. अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को जदयू अपना मानता रहा है

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Today जदयू (JDU) ने शनिवार को अपने जिन राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की उसके तहत पार्टी ने आने वाले आम चुनाव का पूरा ख्याल रखा है। लव-कुश समीकरण के साथ-साथ अति पिछड़ा वर्ग व मुस्लिम समाज को 23 पदाधिकारियों की सूची में विशेष रूप से जगह मिली है।

    मुस्लिम समाज से चार लोगों को जगह मिली है जिनमें एक केरल से हैं। लव कुश समाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों की संख्या सबसे अधिक है। वहीं रविवार को एक यादव जाति के नेता जो पूर्व मंत्री भी हैं को जदयू ने अपने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में शामिल किया है।

    लव कुश समीकरण कुछ इस तरह आगे किया

    कुर्मी और कुशवाहा समाज को जोड़कर लवकुश समीकरण तैयार होता है। जदयू इस समाज को अपने से विशेष रूप से जुड़ा हुआ मानता है। इसके तहत भगवान सिंह कुशवाहा, राजीव रंजन, अनूप पटेल, संजय कुमार, रामसेवक सिंह व इंजीनियर सुनील को जदयू ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में शामिल किया है। कुल 23 लोगों की सूची में यह संख्या सबसे अधिक है।

    अति पिछड़ा वर्ग व मुस्लिम समाज से तीन-तीन लोगों काे जगह

    अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को जदयू अपना मानता रहा है। कई चुनाव परिणामों में इसका असर दिखता रहा है। जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की जो सूची जारी हुई है उसमें अति पिछड़ा व पिछड़ा वर्ग के लोगों को अच्छी जगह मिली है।

    खबरें और भी

    इनमें राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर, पूर्व मंत्री मंगनीलाल मंडल व विद्यासागर निषाद को राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाया गया है। मुस्लिम समाज से राष्ट्रीय इकाई के लिए चार पदाधिकारी बनाए गए हैं।

    इनमें पूर्व सांसद अली अशरफ फातिमी, राज्यसभा की पूर्व सदस्य कहकशां परवीन, विधान पार्षद आफाक अहमद खान तथा केरल के मो. निसार शामिल हैं। पिछड़ा वर्ग से पूर्व मंत्री विनोद प्रसाद यादव का नाम रविवार को जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारी की सूची में जोड़ा गया। उन्हें राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

    पुराने लोगों को भी खास तौर पर रखा

    जदयू ने जिन 23 लोगों को राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाया है उनमें पुराने लोगों का भी खास ख्याल रखा गया है। इनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी व बशिष्ठ नारायण सिंह का नाम लिया जा सकता है। दयानंद राय और राजीव रंजन प्रसाद भी लंबी अवधि से जदयू के साथ हैं। पुराने लोगाें में मंगनी लाल मंडल और रामनाथ ठाकुर का भी नाम लिया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Politics: 'लालू जी इस बार भूल से भी...', भाजपा नेता का राजद सुप्रीमो को चेतावनी, तेजस्वी को भी दे डाली नसीहत

    क्या बदलने वाली है बिहार की सियासत? चुनाव से पहले Nitish ने ललन सिंह को दिया बड़ा झटका, कई कारीबियों को भी लगाया ठिकाने