विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में इंडस्ट्रियल बूम की तैयारी: मधुबनी के लिए 398 करोड़ मंजूर, पटना में 100 एकड़ में बनेगा स्पोर्ट्स हब

Published: Fri, 06 Nov 2026 07:20 PM (IST)

मधुबनी में औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए 398 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही अरवल, मुंगेर ...और पढ़ें

मधुबनी के लिए 398 करोड़ मंजूर, पटना में 100 एकड़ में बनेगा स्पोर्ट्स हब (AI Generated Image)

मधुबनी के लिए 398 करोड़ मंजूर, पटना में 100 एकड़ में बनेगा स्पोर्ट्स हब (AI Generated Image)

HighLights

  1. मधुबनी औद्योगिक क्षेत्र के लिए 398 करोड़ रुपये स्वीकृत।

  2. अरवल, मुंगेर, पटना में औद्योगिक भूमि अधिग्रहण जारी।

  3. पटना में खेल अवसंरचना हेतु 100 एकड़ भूमि अधिग्रहण।

राज्य ब्यूरो, पटना। मधुबनी जिले के दो मौजों में औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए 398 करोड़ रुपये के प्राक्कलन को स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही अरवल, मुंगेर और पटना जिलों में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

पटना प्रमंडल में खेल अवसंरचना के विकास के लिए सौ एकड़ भूमि के अधिग्रहण की कार्रवाई हो रही है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मधुबनी जिले में औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए मौजा बंगामा में लगभग 227 करोड़ रुपये तथा मौजा लोहाना में लगभग 171 करोड़ रुपये के प्राक्कलन को स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे मधुबनी जिले में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार और निवेश की संभावनाओं को बल मिलेगा।

उन्होंने बताया कि अरवल जिले में औद्योगिक क्षेत्र के लिए 61.42 एकड़ भूमि के अधिग्रहण के संबंध में भूमि अर्जन अधिनियम की के तहत कार्रवाई की गई है।

वहीं, मुंगेर जिले में औद्योगिक क्षेत्र के लिए 466.4917 एकड़ तथा पटना जिले में 499.612 एकड़ भूमि के अधिग्रहण के लिए कार्रवाई हो रही है।

पटना प्रमंडलीय खेल अवसंरचना के विकास के लिए मौजा डुमरी में 100 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढ़ें- भूमिहीनों को आवास के लिए अब महंगी दर पर जमीन खरीदेगी बिहार सरकार, अतिक्रमणकारियों पर लगेगा जुर्माना

यह भी पढ़ें- पश्चिमी चंपारण में जमीन रजिस्ट्री घोटाले का पर्दाफाश, 40 पर वारंट और 17 की संपत्ति होगी कुर्क

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।