Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: पटना आएंगे मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव, रामकृपाल बोले- ...समाज ही नहीं पूरा देश है प्रफुल्लित

    Updated: Sat, 13 Jan 2024 08:34 PM (IST)

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 18 जनवरी को पटना आएंगे। यहां वे गैर राजनीतिक संगठन के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। अपने एक एकदिवसीय पटना दौरे में ...और पढ़ें

    18 जनवरी को पटना आएंगे मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव। (फाइल फोटो)
    18 जनवरी को पटना आएंगे मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. मोहन यादव के बिहार आने की सूचना से यादव समाज के लोगों में हर्ष का माहौल।
    2. मोहन यादव को सीएम बनाए जाने से समाज के लोग ही नहीं देश प्रफुल्लित: रामकृपाल।

    राज्य ब्यूरो, पटना। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 18 जनवरी को पटना आएंगे। यहां वे गैर राजनीतिक संगठन श्री कृष्ण चेतना विचार मंच के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। अपने एक एकदिवसीय पटना दौरे में वह भाजपा प्रदेश मुख्यालय भी जाएंगे। यहां वह बिहार भाजपा के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

    पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव एवं रामकृपाल यादव ने शनिवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के बिहार दौरे की विस्तृत जानकारी दी।

    नंद किशोर यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण चेतना विचार मंच एमपी के मुख्यमंत्री का अभिनंदन करेगा। ऐसे में मोहन यादव के बिहार आने की सूचना से यादव समाज के लोगों में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है।

    उन्होंने कहा कि मंच के लोगों ने जब उनसे संपर्क किया, तब मुख्यमंत्री ने उनके आग्रह को स्वीकार किया। इसके बाद हमलोगों ने उन्हें पार्टी कार्यालय आने का भी आग्रह किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

    PM मोदी ने यादव समाज को प्रतिष्ठित किया : रामकृपाल यादव

    पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि मोहन यादव को सीएम बनाए जाने से समाज के लोग ही नहीं देश प्रफुल्लित है। उन्होंने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाने का साहस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिखाया हैं।

    रामकृपाल ने कहा कि भाजपा में ही यह संभव है। प्रधानमंत्री के इस पहल से देश के यादव समाज में नए उत्साह का संचार हुआ है। यादव समाज को प्रधानमंत्री ने प्रतिष्ठित किया है। इस मौके पर मधुबनी सांसद अशोक यादव एवं प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल भी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics : जदयू महासचिव राजीव रंजन के घर मकर संक्रांति भोज, शामिल हुए कई दलों के नेता व मंत्री

    Bihar Politics: अब इस आधार पर तय होंगे भाजपा के कार्यक्रम, Lok Sabha Election को लेकर पार्टी ने बदली रणनीत‍ि

    खबरें और भी