मनेर में बकाया पैसों के विवाद में कारीगर पर फेंका एसिड, बीच-बचाव करने आई पत्नी भी झुलसी
मनेर के मीरा चक हुड्डा में बकाया पैसे के विवाद को लेकर एक दुकानदार ने कारीगर पिंटू कुमार सोनी पर एसिड फेंक दिया। बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी रजनी देवी ...और पढ़ें

मनेर में बकाया पैसों के विवाद में कारीगर पर फेंका एसिड
HighLights
मनेर में बकाया पैसे के विवाद पर एसिड हमला।
कारीगर पिंटू सोनी और पत्नी रजनी देवी घायल।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
संवाद सूत्र, मनेर। थाना क्षेत्र के मीरा चक हुड्डा में बकाया पैसे के विवाद के चलते एक दुकानदार ने कारीगर पर एसिड फेंक दिया। इस घटना में बीच-बचाव करने आई कारीगर की पत्नी को भी हल्की एसिड के छींटे लगने से चोट आई।
सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों को मनेर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
पैसे को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ
पीड़ित पति-पत्नी मनेर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए मनेर पीएचसी भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात 10 बजे मिरा चक निवासी पिंटू कुमार सोनी अपने घर पर थे। इसी दौरान पड़ोसी गुड्डू कुमार सोनी ने सोने के जेवर बनाने के लिए पिंटू को दिए थे, जिनका कुछ पैसा गुड्डू को देना था।
इसी पैसे को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई। गुड्डू ने अचानक एसिड उठाकर पिंटू पर फेंक दिया, जिससे पिंटू और उसकी पत्नी रजनी देवी दोनों जख्मी हो गए।
पुलिस ने बताया कि पिंटू सोनी ने अपने घर पर एसिड सोनारी कारीगरी के लिए रखा हुआ था, और हाथापाई के दौरान बोतल टूट गई, जिससे एसिड गिरा। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।