यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: मांझी के बेटे संतोष सुमन ने संभाला विभाग का काम, नाराजगी के सवाल पर दिया ये जवाब
Bihar Politics News नाराजगी की खबरों के बीच जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने मंगलवार को अपने विभाग का काम संभाल लिया। उन्होंने कहा कि मेरे मन में ...और पढ़ें

HighLights
- संतोष सुमन ने संभाला विभाग का काम, बोले- मेरे मन में कोई नाराजगी नहीं
- मंत्री ने कहा कि देश के बड़े शहरों के साथ ही बिहार में सूचना तंत्र विकसित किया जाएगा।
- प्रेम कुमार ने मंगलवार को पर्यटन मंत्री का पदभार ग्रहण किया।
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Minister Santosh Suman सूचना व प्रावैधिकी तथा एससी-एसटी कल्याण मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने मंगलवार को दोनों विभागों का पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान जहां उन्होंने अपने मन में किसी प्रकार की नाराजगी और संशय से इंकार किया वहीं कहा कि उनका पहला मकसद बिहार को आईटी हब बनाने का है।
मंत्री ने कहा कि देश के बड़े शहरों के साथ ही बिहार में सूचना तंत्र विकसित किया जाएगा। पहले किसी बड़े शहर को रोल मॉडल मानकर आईटी को विकसित किया जाता था। अब हमारी कोशिश होगी कि बिहार की आईटी तकनीक दूसरे राज्य में लागू करने की होड़ मचे।
'मैं पहले भी एससी-एसटी कल्याण मंत्रालय देख चुका हूं...'
उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों से विमर्श कर हम रिसर्च को बढ़ावा देंगे। मंत्री ने कहा कि एससी-एसटी कल्याण मंत्रालय मैं पहले भी देख चुका हूं। दलितों और आदिवासियों में न्याय बड़ा सवाल होता है, हम कोशिश करेंगे कि न्याय के साथ एससी-एसटी वर्ग का विकास हो।
उन्होंने कहा कि मेरे मन में कोई संशय और नाराजगी नहीं है। हर मंत्रालय की अपनी खूबसूरती होती है। व्यक्ति में क्षमता होनी चाहिए। कहा कि विपक्ष के पास संख्या नहीं है। फ्लोर टेस्ट में हम पास होंगे। अविश्वास प्रस्ताव गिर जाएगा।
खबरें और भी
पर्यटन मंत्री के रूप में प्रेम कुमार ने का ग्रहण किया पदभार
प्रेम कुमार ने मंगलवार को पर्यटन मंत्री का पदभार ग्रहण किया। पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर मंत्री को विभाग के कार्यों से संबंधित प्रजेंटेशन दिखाया गया और पर्यटन विभाग के महत्वपूर्ण परियोजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने पिछले साल आठ करोड़ से ज्यादा पर्यटकों के बिहार आने पर खुशी जताई।
पर्यटन सचिव ने राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में अबतक क्या-क्या कार्य हुए हैं और आनेवाले दिनों में विभाग की क्या रणनीति है जिससे कि पर्यटन का क्षेत्र और विस्तृत हो, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर पर्यटन निदेशक विनय कुमार राय, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक नंदकिशोर, महाप्रबंधक अभिजीत कुमार सहित विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।