Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manoj Bajpayee की राजनीति में एंट्री! बॉलीवुड एक्टर ने कयासों पर दिया धांसू जवाब

    Updated: Thu, 04 Jan 2024 09:53 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने बृहस्पतिवार को उनके राजनीति में जाने की सभी अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने इस मामले में ऐसा धांसू जवाब दिया कि सबकी ब ...और पढ़ें

    Manoj Bajpayee की राजनीति में एंट्री! बॉलीवुड एक्टर ने कयासों पर दिया धांसू जवाब
    Manoj Bajpayee की राजनीति में एंट्री! बॉलीवुड एक्टर ने कयासों पर दिया धांसू जवाब

    HighLights

    1. बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने चुनाव लड़ने के कयास पर ली चुटकी
    2. मजाकिया अंदाज में जवाब देकर अटकलों को किया सिरे से खारिज

    डिजिटल डेस्क, पटना। बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी बीते साल दिसंबर में बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड में बेलवा गांव स्थित अपने पैतृक घर आए थे। अपने बिहार दौरे पर उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात की थी। इसके बाद बाजपेयी के राजनीति में एंट्री लेने की अटकलें लगाई जाने लगी थीं।

    हालांकि, खुद बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से इसे लेकर चुटीले अंदाज में सवाल किया है। उनके इस सवाल से साफ है कि निकट भविष्य में वह राजनीति में जाने की कोई योजना नहीं बना रहे हैं।

    कुम्हार को बताया था अपना गुरु

    बहरहाल, पहले जानते हैं कि आखिर मनोज के राजनीति में जाने की अटकलों से पहले क्या कुछ हुआ था। दरअसल, वह अपने पैतृक गांव आए थे। यहां उन्होंने शिक्षा विभाग और मिशन निपुण बिहार के तहत स्क्वायर फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों से सीधा संवाद किया था।

    उन्होंने इस दौरान कुम्हार को अपना गुरु बताया था। उनका कहना था कि कुम्हार मिट्टी से वस्तुएं बनाने में गणित और विज्ञान का बेहतर उपयोग करते हैं। यहां मनोज से एक छात्र ने उनकी हॉबी पूछी। इसके बाद मनोज ने पांच लाइन की कहानी सुनाकर बच्चों को कौशल विकास के लिए प्रेरित किया।

    खबरें और भी

    भोजपुरिया अंदाज में की बातचीत

    बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने इस दौरान स्कूली बच्चों से भोजपुरी में बात की। उनका अंदाज देख सभी हैरान थे। उन्होंने बच्चों से बतकही कार्यक्रम में उनकी सोच और कौशल विकास पर खास जोर दिया। मनोज बाजपेयी ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है अपने इस विद्यालय में आकर, जहां मैंने अक्षर ज्ञान पाया था।

    गौनाहा के मध्य विद्यालय बेलवा बाजार में हुए इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मनोज बाजपेयी खुद करीब 2 किलोमीटर ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे थे। यहां फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया था।

    मनोज ने पहले ही कहा था- राजनीति में जाने की मंशा नहीं

    अपने इस बिहार दौरे के क्रम में ही अभिनेता मनोज बाजपेयी ने राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात की थी। इसके बाद से मनोज के राजनीति में जाने की अटकलें लगाई जा रही थी।

    हालांकि, उन्होंने इसे उसी समय सिरे से खारिज कर दिया था। अभिनेता ने कहा था कि न मैं इसके पहले राजनीति में जाने की सोचता था और न ऐसी कोई मंशा है। मैं जिस क्षेत्र में हूं, ठीक हूं।

    चुटीले अंदाज में दिया जवाब

    बहरहाल, मनोज बाजपेयी ने अपनी ताजा पोस्ट में भी यही बात लिखी है। हालांकि, उनका अंदाज कुछ चुटीला है। उन्हाेंने अपनी पोस्ट में आईएनडीआईए के उम्मीदवार के तौर पर पश्चिमी चंपारण सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगाया।

    उन्होंने इन अटकलों से जुड़ी एक पोस्ट का चुटीले अंदाज में जवाब देते लिखा कि अच्छा ये बताईए ये बात किसने बोला या कल रात सपना आया? बोलिए बोलिए! मनोज की इस पोस्ट को लाखों लोग देख चुके हैं। सैकड़ों लोगों ने इसे शेयर पर भी किया है।

    यह भी पढ़ें

    पहले Lalu Yadav से मुलाकात और अब राजनीति में एंट्री के कयास? आखिर Manoj Bajpayee ने बता ही दी अपनी ख्वाहिश

    'फैमिली मैन' Manoj Bajpayee पहुंचे पश्चिम चंपारण के बेलवा गांव, ताजा की बचपन की यादें; मटन का भी लुत्फ उठाया

    Tejashwi Yadav नहीं होंगे ED के सामने हाजिर, I.N.D.I.A में शामिल दो CM पर लटकी है गिरफ्तारी की तलवार

    कांग्रेस की सियासी नैया पार लगाने बिहार आ रहे राहुल गांधी, इन जिलों से गुजरेगी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'