यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Manoj Bharti: जनसुराज का अध्यक्ष बनते ही मनोज भारती ने कर दिया बड़ा दावा, प्रशांत किशोर का भी लिया नाम
Jan Suraaj Party News मनोज भारती मधुबनी के निवासी हैं। नेतरहाट आवासीय विद्यालय से उन्होंने हाई स्कूल पास की। फिर आईआईटी कानपुर से बीटेक की डिग्री प्रा ...और पढ़ें

HighLights
- जनसुराज पार्टी का का कार्यकारी अध्यक्ष बनते ही मनोज भारती ने दिया बड़ा बयान
- मनोज भारती ने पार्टी के भविष्य को लेकर बड़ा दावा कर दिया है
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Political News Today: जन सुराज पार्टी (जसुपा) के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती का दावा है कि उनकी पार्टी जो भी वादे कर रही है, उसे पूरा भी करने का दम-खम रखती है। बिहार और यहां के लोगों की आवश्यकता को समझते हुए जसुपा अपना एजेंडा तय कर रही और उस एजेंडा का पूरा करने का ब्लू-प्रिंट भी तैयार कर रही है। खर्च होने वाले धन का स्रोत का आकलन कर ही कोई योजना बनाई जा रही है।
सत्ता मिलने पर जसुपा अपने वादे को पूरा कर दिखाएगी। एमटेक की डिग्री वाले मनोज भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी रह चुके हैं। शुक्रवार को पाटलिपुत्र कालोनी स्थित पार्टी के कार्यालय में अनौपचारिक भेंट-वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि राजनीति में आने की उनकी कोई इच्छा नहीं थी।
प्रशांत किशोर (पीके) से मिलने और बातचीत के बाद उन्होंने तय किया कि अपनी जन्मभूमि बिहार की सेवा की जाए। अब बिहार आ गए हैं तो फिर अपनी और जसुपा की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे।
कितने पढ़े-लिखे हैं मनोज भारती?
मनोज भारती मधुबनी के निवासी हैं। नेतरहाट आवासीय विद्यालय से उन्होंने हाई स्कूल पास की। फिर आईआईटी कानपुर से बीटेक की डिग्री प्राप्त की।
आईआईटी दिल्ली से एमटेक की पढ़ाई की है। उन्होंने 1988 में यूपीएससी क्वालीफाई कर भारतीय विदेश सेवा में नौकरी प्राप्त की। इंडोनेशिया, यूक्रेन, तिमोर लेस्ते और बेलारूस जैसे देशों में भारत के पूर्व राजदूत रहे।