विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमुई घटना पर RJD सांसद मनोज झा ने PM मोदी को घेरा, कहा- महिला सुरक्षा पर दें संदेश

Published: Tue, 22 Sep 2026 05:21 PM (IST)

जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी के वायरल वीडियो पर राजद सांसद मनोज झा ने केंद्र और बिहार सरकार पर हमला बोला है।

सांसद मनोज झा

सांसद मनोज झा

HighLights

  1. जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल।

  2. राजद सांसद मनोज झा ने पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए।

  3. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, एक के पैर में गोली लगी।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के जमुई में एक नाबालिग छात्रा से बदसलूकी और छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। इस घटना को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने केंद्र और बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है।

पटना में RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि मैं खुद पटना में था और मैं आपको बताना चाहता हूं कि कोई भी व्यक्ति उन दृश्यों को देख नहीं सकता। वे बहुत डरावने हैं। और केंद्रीय मंत्रियों, वहां के मंत्रियों और मुख्यमंत्री की बातें सुनकर मुझे हैरानी होती है कि क्या उनमें ज़रा भी संवेदनशीलता बची है।" मनोज झा ने तंज कसते हुए कहा कि जब नेताओं को चुनाव जीतने का गणित या फार्मूला पता होता है, तो उन्हें जनता की संवेदनाओं की कोई परवाह नहीं रहती।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए मनोज झा ने कहा कि मुझे दुख है कि मेरे प्रधानमंत्री किसी खिलाड़ी की उंगली में चोट लगने पर भी चिंता करते हैं, लेकिन आज उन्हें कोई चिंता नहीं है। वे दृश्य उन तक भी पहुंचे होंगे। कम से कम कोई संदेश तो भेजें। बिहार और देश भर की महिलाओं और बच्चों के हित में यह बहुत जरूरी है। 

पुलिस की कार्रवाई

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिसमें भागने के क्रम में पुलिस नंदन यादव के पैर में गोली मारी है। वहीं हरेराम यादव का पैर टूट गया है। दूसरी तरफ विपक्षी दलों ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सरकार को पूरी तरह कटघरे में खड़ा कर दिया है।

इनपुट पीटीआई के साथ

यह भी पढ़ें- JDU प्रदेश अध्यक्ष के 'छिटपुट' वाले बयान पर भड़के प्रशांत किशोर, पूछा- आखिर गंभीर अपराध किसे कहते हैं?