Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Bridge Collapse: 'वो मजा कर रहे थे या पुल का निर्माण देख रहे थे', तेजस्वी यादव को ये क्या बोल गए ललन सिंह?

    Updated: Fri, 05 Jul 2024 04:42 PM (GMT+05:30)

    बिहार में अब तक लगातार कई पुल गिर चुके हैं और इन घटनाओं को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। इसको लेकर कई केंद्रीय मंत्रियों ने तेजस्वी यादव पर जमकर हमला ब ...और पढ़ें

    बिहार में पुल गिरने पर कई नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
    बिहार में पुल गिरने पर कई नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

    HighLights

    1. चिराग पासवान बोले ये एक चिंता का विषय है
    2. जीतन राम मांझी बोले सीएम ने बैठक कर दिए निर्देश
    3. बिहार में लगातार पुल गिरने की घटनाएं आ रही है सामने

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में लगातार पुल गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं और इस पर सियासत भी तेज हो गई है। इस पर कई नेताओं ने तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है और इन घटनाओं को लेकर नीतीश सरकार भी शिकंजा कसने की तैयारी में है।

    क्या बोले जीतन राम मांझी

    पुल गिरने की घटनाओं पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बरसात का समय है और काफी बारिश हुई है, लेकिन पुल क्यों गिरा है। इसके लिए सीएम ने बैठक कर सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने यूपी के हाथरस में हुए हादसे को लेकर भी बयान दिया।

    ललन सिंह हुए हमलावार

    इसके अलावा पुल गिरने की घटनाओं पर  केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता ललन सिंह ने भी पलटवार करते हुए बयान भी दिया।

    उन्होंने कहा कि डेढ़ साल तक ग्रामीण कार्य विभाग का मंत्री कौन था, उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उनको बताना चाहिए कि वो मजा कर रहे थे या पुल का निर्माण देख रहे थे।

    चिराग पासवान ने भी हमला बोला

    वहीं, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी लगातार राज्य में पुल गिरने की घटनाओं पर कहा कि यह एक गंभीर विषय है और राज्य सरकार भी इसको उतनी ही गंभीरता से ले रही है।

    जिस तरह से निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की वजह से गुणवत्ता के साथ समझौता किया गया, इसे बिलकुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। भविष्य में सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में ऐसी घटना ना घटे।

    ये भी पढे़ं-

    Bihar News: पुल गिरने के मामले में नीतीश सरकार का बड़ा एक्शन, इन लोगों से वसूली जाएगी नए निर्माण की लागत

    Flood in Bihar: सुपौल के मौजहा में कोसी नदी आक्रामक, घर-द्वार तोड़ लोग कर रहे पलायन; डर के साये में जी रहे लोग

    खबरें और भी