मसौढ़ी में इलाज के नाम पर उधार लिए लाखों और मांगने पर की मारपीट, तीन नामजद पर FIR दर्ज
मसौढ़ी में अनिल कुमार से राजा कुमार ने दादा के इलाज के बहाने करीब ढाई लाख रुपये उधार लिए। मियाद पूरी होने पर रकम मांगने पर राजा और उसके पिता ने अनिल व ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
दादा के इलाज के नाम पर ढाई लाख की ठगी।
पैसे मांगने पर पीड़ित दंपति से की गई मारपीट।
तीन नामजद सहित अन्य पर FIR दर्ज, जांच जारी।
संवाद सहयोगी, मसौढ़ी। थाना के जेपी रोड, लखीबाग निवासी अनिल कुमार से दादा के नाम पर करीब ढाई लाख रुपए ठग लेने और रकम की मांग करने पर पति-पत्नी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने और रकम नहीं लौटाने की धमकी देने का एक मामला प्रकाश में आया है।
इस संबंध में उसने थाना के कुम्हारटोली निवासी राजेंद्र राम के पुत्र रणजीत कुमार,दीपक कुमार के पुत्र राजा कुमार व महेंद्र पंडित के पुत्र राज आनंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
दादा के इलाज के लिए पैसे मांगे
आरोप है कि राजा कुमार ने अपने दादा के इलाज के लिए पिछले साल जून में उससे उधार रकम की मांग की थी। रंजीत व राज आनंद के कहने पर उसने तीन बार में राजा को कुल करीब दो लाख तैतालीस हजार रुपए छह माह के लिए उधार दे दिया। आरोप है कि मियाद पूरी होने पर जब उसने रकम की मांग की तो राजा ने शीघ्र लौटा देने की बात कही। रणजीत भी उसे आश्वासन दिया।
इधर आरोप है कि इसी दौरान रणजीत व राज आनंद ने जमीन लिखने के बहाने उससे अठारह लाख रुपए ले लिया और गायब हो गया। हालांकि उसने इस संबंध में प्राथमिकी भी पिछले साल की थी। उधर बीते दिन जब वह और उसकी पत्नी राजा कुमार से अपनी बकाया रकम की मांग करने गए तो राजा और उसके पिता समेत दो तीन अज्ञात ने उनके और उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की।साथ ही रकम वापस करने से मना कर दिया।
खबरें और भी
रकम हड़पने की नीयत से पैसे हड़पे
आरोप है कि राजा, उसके पिता, रणजीत और राज आनंद एक साजिश के तहत धोखाधड़ी कर उसकी रकम हड़पने की नीयत से बकाया के रूप में रकम ली थी। आरोप है कि सभी आरोपित भूमाफिया और अपराधी प्रवृति के हैं