Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Patna Fire News : पटना के होटल में भीषण आग, 6 लोगों की मौत व कई झुलसे; देखें VIDEO

    Updated: Thu, 25 Apr 2024 03:07 PM (IST)

    Patna Hotel Fire News पटना के फ्रेजर रोड स्थित एक होटल और दो दुकानों में गुरुवार को भीषण आग लग गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। बिल्डिंग में ...और पढ़ें

    पटना के फ्रेजर रोड स्थित होटल और दो दुकानों में भीषण आग
    पटना के फ्रेजर रोड स्थित होटल और दो दुकानों में भीषण आग

    जागरण संवाददाता, पटना। Patna Hotel Fire पटना के फ्रेजर रोड स्थित होटल और दो दुकानों में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विक्राल रूप धारण कर लिया। इससे फ्रेजर रोड समेत आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। मौके पर कोतवाली थाने की पुलिस मौजूद है। इसी के साथ दमकल विभाग की 20 गाड़ियां भी हैं। जिस बिल्डिंग में आग लगी है उसमें, होटल के साथ दुकानें भी हैं। आग पर काबू पाने का कार्य जारी है। 

    दो हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और दमकल की 20 गाड़िया मौके पर मौजूद हैं।

    ICU में 12 लोगों का चल रहा उपचार

    बता दें कि अभी तक होटल से बचाव कर्मियों ने 25 से 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। वहीं, कई लोग झुलसे हैं। जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। झुलसे लोगों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। चार महिलाओं की हालत गंभीर है। 

    पीएमसीएच प्राचार्य डॉक्टर विद्यापति चौधरी ने बताया कि अब तक 18 मरीज पहुंचे हैं। इनमें से 6 की मृत्यु हो चुकी है। वहीं, 12 का आईसीयू में उपचार चल रहा है।

    का

    हादसे में छह लोगों की मौत

    फायर विभाग के अधिकारी, दमकल और कई थाने की पुलिस मौके पर है। इस हादसे में 6 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इस भयावह दुर्घटना में पाल होटल और उसके बगल का होटल पूरी तरह से जल चुका है।

    मिली जानकारी के अनुसार, दमकलकर्मी होटल के अंदर दाखिल होने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ फायरमैन हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से ऊपरी मंजिल तक पहुंच रहे हैं।

    मौके पर पहुंची NDRF की टीम

    डीआईजी अग्निशमन मृत्युंजय चौधरी ने बताया कि अब तक 25 से 30 लोगों को निकाल जा चुका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इधर बिल्डिंग को सर्च करने एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। 

    खबरें और भी

    यह हादसा इतना भयावह था कि होटल के नीचे खड़ी दर्जनभर गाड़ियां भी जल चुकी हैं। मौके पर 6 एम्बुलेंस और मंगाई गई हैं। 

    Note- खबर को अपडेट किया जा रहा है।

    ये भी पढ़ें:

    Manish Kashyap: 'बहुत दिनों बाद मां के चेहरे पर खुशी...', अटकलों के बीच मनीष कश्यप ने दिया बड़ा संकेत; सियासत तेज

    Sitamarhi News : पति रिटायर ऑफिसर और पत्नी टीचर, तड़के सुबह घर में घुस गए लुटेरे; बंधक बनाकर कैश और लाखों का समान ले उड़े