Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sitamarhi News : पति रिटायर ऑफिसर और पत्नी टीचर, तड़के सुबह घर में घुस गए लुटेरे; बंधक बनाकर कैश और लाखों का समान ले उड़े

    Updated: Thu, 25 Apr 2024 11:13 AM (GMT+05:30)

    सीतामढ़ी में लुटेरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। पूर्व राजस्व अधिकारी के घर से एक लाख कैश और लाखों के जेवरात उड़ा ले गए हैं। बताया जा रहा है कि बदमाश ...और पढ़ें

    बाजपट्टी में सरकारी कर्मी के घर डाका, लाखों की लूट
    बाजपट्टी में सरकारी कर्मी के घर डाका, लाखों की लूट

    HighLights

    1. कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर निकालकर भी ले गए
    2. पिस्तौल के बल पर चाबी लेकर गोदरेज खोल लिया

    संवाद सूत्र, बाजपट्टी (सीतामढ़ी)। हथियारबंद लुटेरों ने घर के मेन गेट का ताला काटकर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। डकैती की इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बनगांव एराजी वार्ड संख्या 12 की है।

    सूचना मिलते ही पुपरी डीएसपी अतनु दत्ता पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पीड़ित परिवार के लोगों से पूछताछ की। साथ ही उन्होंने खुद छानबीन की। जानकारी के मुताबिक, बनगांव एराजी गांव निवासी सेवानिवृत्ति राजस्व कर्मचारी अरविंद चौधरी और शिक्षिका कुमारी निर्मला के घर डकैतों ने घटना को अंजाम दिया है।

    आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश हथियारबंद अपराधी घर में घुसे

    जानकारी देते हुए सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी अरविंद चौधरी ने बताया कि उनके बेटे और बहू कोलकाता में रहते हैं। घर पर वे पति-पत्नी थे। इस बीच, गुरुवार तड़के 3:30 बजे सुबह में आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश हथियारबंद अपराधी ताला काटकर घर में प्रवेश कर गए। एक कमरे में वे दोनों पति-पत्नी सोए थे।

    उस कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जिसे धक्का देकर तोड़ दिया। दोनों पति-पत्नी को बंधक बना कर उनके साथ मारपीट की गई। पिस्तौल के बल पर चाबी लेकर गोदरेज खोल लिया। गोदरेज से रुपये और जेवरात लूट लिए।

    खबरें और भी

    1 लाख कैश और 10 भर सोने के जेवरात की लूट हुई

    इसके बाद डकैतों ने उनके बहू के कमरे के गोदरेज की चाबी मांगी। चाबी नहीं मिलने पर उसे झटके में तोड़ दिया और उसमें से भी जेवरात लूट लिए। इसके अलावा, कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर निकालकर भी ले गए।

    करीब 1 लाख कैश और 10 भर सोने के जेवरात की लूट हुई है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही बाजपट्टी थानाध्यक्ष सरोज कुमार मौके पर पहुंचे।

    डकैती की घटना सामने आई है। पीड़ित से पूछताछ में 4 भर सोने के जेवरात और करीब एक लाख रुपए नगद डकैतों के द्वारा ले जाने की बात सामने आई है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही इस घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।- अतनु दत्ता, पुपरी डीएसपी

    यह भी पढ़ें-

    Mukesh Sahani : भाजपा का नाम लेकर अचानक भावुक हो गए सन ऑफ मल्लाह, याद दिलाई पुरानी बात; कहा- साजिश करके...

    Pawan Singh : पवन सिंह को काराकाट से किसने चुनाव लड़ने को कहा? खुद बताया सबकुछ, विरोधियों को भी दे दिया संदेश