यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mukesh Sahani : भाजपा का नाम लेकर अचानक भावुक हो गए सन ऑफ मल्लाह, याद दिलाई पुरानी बात; कहा- साजिश करके...
Bihar Politics लोकसभा चुनाव को लेकर मुकेश सहनी काफी एक्टिव हैं। वह लगातार बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ जनसभा कर रहे हैं। इस बीच उन्ह ...और पढ़ें

HighLights
- पीएम मोदी नहीं चाहते कि गरीबों, पिछड़ों को सम्मान मिले : सहनी
- पिछड़े आगे बढ़ें और सम्मान के साथ जिंदगी जिएं- मुकेश सहनी
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics In Hindi विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के प्रमुख मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने बुधवार को एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) और इसके मुखिया आज संविधान बदलने का षड्यंत्र कर रहे हैं। संविधान ने हमें जो अधिकार दिए हैं, उन्हें छीनने की कोशिश हो रही है।
उन्होंने आगे कहा कि पहले हमलोगों को सम्मान नहीं मिलता था। साथ नहीं बैठाया जाता था, लेकिन संविधान ने हमें ये अधिकार दिए। हमें उस संविधान को बचाना है।
उन्होंने जनता से ऐसी सरकार को हटाने की अपील की और कहा कि आपके आशीर्वाद से बिहार को दिखा दिया है कि एक मछुआरा केवल मछली ही नहीं मार सकता, विधायक भी बना सकता है।
मछुआरों को धरती पर घर नसीब नहीं- मुकेश सहनी
पिछले चुनाव में चार विधायक हमारे जीते, लेकिन षड्यंत्र के तहत भाजपा ने विधायक खरीद लिए और उस सरकार से हमें अलग कर दिया गया, जिसे हमने बनाया था।
उन्होंने कहा कि आज लोग चांद पर घर बनाने को सोच रहे, लेकिन बिहार के मछुआरों को धरती पर घर नसीब नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर मछुआरा आज एक दिन मछली नहीं मारे तो उसे एक समय का भोजन नसीब नहीं होता।
उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री चुनने के लिए है। आज जो सरकार है, वह नहीं चाहती है कि गरीब और पिछड़े आगे बढ़ें और सम्मान के साथ जिंदगी जिएं।
यह भी पढ़ें-