विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cigarette Smoke : मुंह पर उड़ाया सिगरेट का धुआं, विरोध करने पर मार दी गोली; बुजुर्ग दादी और नाबालिग बहनों को भी पीटा

Published: Wed, 24 Apr 2024 03:22 PM (IST)

मुंह पर सिगरेट का धुआं उड़ाने के विरोध पर एक युवक को गोली मारने की खबर सामने आई है। घटना ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. भोज में मुंह पर सिगरेट का धुआं उड़ाने पर विवाद
  2. घर में घुसकर मारपीट, गोली लगने से एक घायल

जागरण संवाददाता, शेखपुरा। बिहार के शेखपुरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। मंगलवार की रात जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर कोसुंभा थाना के जियनबीघा गांव में बारात के भोज के दौरान मुंह पर सिगरेट का धुआं फेंकने को लेकर हुआ विवाद बुधवार की सुबह हिंसक रूप ले लिया।

बुधवार की सुबह हुई इस मारपीट में बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं और पुरुषों से मारपीट की। बदमाशों ने घटना में फायरिंग भी की, जिससे अरुण कुमार (30) घायल हो गए। सभी घायल एक ही पक्ष के हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भोज में शामिल कुछ लोग सिगरेट पीकर मुंह पर उड़ा रहे थे धुआं

इस घटना को लेकर एक दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गोली से घायल युवक अरुण के छोटे भाई सुधीर ने बताया कि मंगलवार की रात गांव के एक युवक की बरात जाने वाली थी।

बारात जाने से पहले भोज चल रही थी। उसी भोज में शामिल कुछ लोग सिगरेट पीकर मुंह पर जान बूझकर धुआं उड़ा रहे थे। इसका विरोध करने पर मंगलवार की रात ही बदमाशों ने गाली-गलौज की। उसके बाद भी हमलोग शांत रहे और नवादा जिला के काशीचक के पास बरात चले गए।

बुधवार की सुबह बरात से लौटते ही बदमाशों ने घर में घुसकर कुदाल और खंती से हमला कर दिया। बीच-बचाव में बदमाशों ने अरुण कुमार पर फायरिंग कर दी। गोली अरुण के पैर में लगी है। हालांकि चिकित्सक ने उसे खतरे से बाहर बताया है। इस घटना में अरुण की वृद्ध दादी, दो चाची और दो नाबालिग बहनें भी घायल हुई हैं।  

यह भी पढ़ें- 

Bihar News : पूर्णिया की बेटी परंपरा ठाकुर ने बढ़ाया देश का मान, बनीं निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर

Bihar Politics: कितने पढ़े लिखे हैं अंशुल अविजीत? जो रविशंकर प्रसाद का करेंगे सामना; कांग्रेस नेता के हैं पुत्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।